Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सेना पर टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने 2000 किमी जमीन कब्जा ली?

    सेना पर टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने 2000 किमी जमीन कब्जा ली?

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 4, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    सेना पर टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार

    नई दिल्ली।  भारत-चीन सीमा विवाद पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिली है। 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए एक बयान के कारण दर्ज आपराधिक मानहानि के मुकदमे को रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी को कड़ी नसीहत मिली है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ में चल रहे मुकदमे की कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है।

    जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की पीठ ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी से तीखे सवाल पूछे। कोर्ट ने कहा, आपको कैसे पता चला कि चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन कब्जा ली है? क्या आप वहां मौजूद थे? आपके पास इसका क्या सबूत था? अगर आप एक सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसी बातें नहीं कर सकते। सीमा पर झड़प के दौरान दोनों पक्षों को नुकसान होना असामान्य नहीं है।

    Read Also-  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस

    क्या था राहुल गांधी का बयान?
    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 16 दिसंबर 2022 को राहुल गांधी ने कहा था कि, चीनी सैनिक भारतीय जवानों को पीट रहे हैं।  उनके इस बयान को लेकर बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने लखनऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।

    याचिकाकर्ता की दलील
    शिकायतकर्ता उदय शंकर श्रीवास्तव ने कोर्ट में कहा कि भारतीय सेना ने 12 दिसंबर 2022 को आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया था कि चीन की सेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सैनिकों ने उन्हें करारा जवाब देकर पीछे खदेड़ दिया। इसके बावजूद राहुल गांधी ने सेना के खिलाफ झूठा और अपमानजनक बयान दिया, जिससे सेना और सेना का सम्मान करने वाले आम नागरिकों की भावनाएं आहत हुईं।

    Read Also-   केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, आरोपी गिरफ्तार

    हाई कोर्ट में याचिका खारिज
    इस मुकदमे को रद्द कराने के लिए राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया था। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने कहा था कि, कोई भी व्यक्ति जो सेना का सम्मान करता है, वह ऐसे बयान से पीड़ित हो सकता है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भी एक सीमा होती है। इसके नाम पर कुछ भी कहने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

    सुप्रीम कोर्ट में राहुल की पैरवी
    सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि निचली अदालत ने राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना ही संज्ञान लिया। इस पर बेंच ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह तर्क पहले हाई कोर्ट में नहीं दिया गया था। सिंघवी ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने यह बात हाई कोर्ट में नहीं उठाई थी।

    Read Also-  Election Commission पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा- मर चुका है चुनाव आयोग

    “संसद में क्यों नहीं उठाया मुद्दा?”-  सुप्रीम कोर्ट
    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सवाल उठाया कि विपक्ष के नेता होने के नाते राहुल गांधी ने यह मुद्दा संसद में क्यों नहीं उठाया? इसे सार्वजनिक मंचों या सोशल मीडिया पर रखने के बजाय संसद में चर्चा क्यों नहीं की?

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    rahul gandhi supreme court rahul gandhi supreme court case rahul gandhi surat court supreme court on rahul gandhi supreme court rahul gandhi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.