Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी! ढेबर परिवार से मांगे 50 करोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

    September 20, 2026

    ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन पर यात्री ट्रेन का परिचालन जल्द, सीआरएस के निरीक्षण के बाद मिली स्वीकृति…

    September 20, 2026

    भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप संभालेंगे कप्तानी

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी! ढेबर परिवार से मांगे 50 करोड़, पुलिस ने शुरू की जांच
    • ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन पर यात्री ट्रेन का परिचालन जल्द, सीआरएस के निरीक्षण के बाद मिली स्वीकृति…
    • भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप संभालेंगे कप्तानी
    • 50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिगों से हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म
    • 31.80 लाख की ठगी का खुलासा, EV डीलरशिप और कैशबैक का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
    • महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- ‘बहुत जल्द होने वाला है समाधान’
    • छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार: वीबी-जीरामजी में अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर 375 हुए
    • युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर फिर उठाए सवाल, कहा- वोटर लिस्ट पर लोगों को विश्वास नहीं, महाराष्ट्र में हुई धांधली

    राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर फिर उठाए सवाल, कहा- वोटर लिस्ट पर लोगों को विश्वास नहीं, महाराष्ट्र में हुई धांधली

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 7, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    राहुल गांधी के विदेश दौरे पर गरमाया सियासी माहौल, भाजपा–कांग्रेस में शब्दों की जंग तेज़

    नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाते हुए मतदाता सूची की विश्वसनीयता को कटघरे में खड़ा किया है। दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जी नाम जोड़े गए हैं और चुनाव आयोग पारदर्शिता से काम नहीं कर रहा है।

    राहुल गांधी ने कहा, संविधान की नींव वोट है। ऐसे में यह जरूरी है कि सही लोगों को ही वोट डालने का अधिकार मिले। लेकिन हमें संदेह है कि मतदाता सूची में फर्जी वोटरों के नाम जोड़े गए हैं। महाराष्ट्र में 40 लाख वोटर रहस्यमयी तरीके से सामने आए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि वहां चुनावों में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने बार-बार अनुरोध के बावजूद मतदाता सूची का इलेक्ट्रॉनिक डेटा नहीं दिया।

    Read Also-  ट्रंप की टैरिफ नीति पर शशि थरूर का तीखा वार, बोले- यह कैसा दोस्ताना रिश्ता?

    राहुल गांधी ने कहा कि, हमने आयोग से डेटा मांगा लेकिन उन्होंने न सिर्फ देने से इनकार किया, बल्कि हमें जवाब तक नहीं दिया। यह देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए खतरनाक संकेत है। उन्होंने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में 5 महीनों के भीतर जितने नए मतदाता जुड़े हैं, वह संख्या पिछले 5 वर्षों से अधिक है। शाम 5 बजे के बाद अचानक मतदान में जबरदस्त उछाल आता है और परिणाम पूरी तरह से एग्जिट पोल व आंतरिक सर्वेक्षण से अलग दिशा में जाते हैं। यह अत्यंत संदिग्ध है।

    राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस द्वारा की गई जांच में ऐसे 40 हजार वोटरों के नाम सामने आए हैं जिनके पते या तो शून्य हैं या अस्तित्वहीन हैं। “इन पतों पर कई मतदाता दर्ज हैं, लेकिन जब हमारी टीम वहां जाती है, तो पता चलता है कि वहां कोई नहीं रहता। वोटर लिस्ट में कई तस्वीरें भी ग़लत या ग़ैर-पहचानी जा सकने वाली है।

    Read Also-   अमेरिका ने भारत से आयात पर लगाया 25% अतिरिक्त शुल्क, कांग्रेस ने कहा- अमेरिका कर रहा ब्लैकमेल, मोदी को इंदिरा गांधी से सीख लेनी चाहिए

    भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता-विरोधी भावना हर लोकतंत्र में हर पार्टी को प्रभावित करती है, लेकिन भाजपा उससे अछूती दिखती है। हमारा कहना है कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है और चुनाव आयोग को इसकी ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    election commission of india on rahul gandhi election commission on rahul gandhi rahul gandhi on election commission rahul gandhi statement on election commission rahul gandhi vs election commission
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी! ढेबर परिवार से मांगे 50 करोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

    PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने पर भूपेश के सवाल का डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, बोले-

    टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप, भाजपा ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना

    झीरम कांड के सभी आरोपियों को NIA कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा

    सेवा संकल्प अभियान पर धनेंद्र साहू का निशाना- ‘महंगाई और भ्रष्टाचार दूर करना ही सबसे बड़ी सेवा’

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.