Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG NEWS: गांव के युवक को मिला रजत पाटीदार का पुराना नंबर, कोहली-डिविलियर्स तक के आए फोन

    CG NEWS: गांव के युवक को मिला रजत पाटीदार का पुराना नंबर, कोहली-डिविलियर्स तक के आए फोन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 10, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    गांव के युवक को मिला रजत पाटीदार का पुराना नंबर, कोहली-डिविलियर्स तक के आए फोन

    गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छोटे से माडागांव में इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक अनोखी कहानी चर्चा में है। यहां के 21 वर्षीय मनीष बीसी को अनजाने में क्रिकेटर रजत पाटीदार का पुराना मोबाइल नंबर मिल गया, और देखते ही देखते उनका फोन विराट कोहली, यश दयाल और एबी डिविलियर्स जैसे क्रिकेट सितारों के कॉल से गूंजने लगा।

    मामला 28 जून 2025 का है, जब मनीष ने देवभोग के एक मोबाइल सेंटर से नया सिम खरीदा। सामान्य प्रक्रिया के तहत मिला यह नंबर कुछ ही दिनों में चर्चा का विषय बन गया। वॉट्सऐप इंस्टॉल करने पर मनीष के सामने रजत पाटीदार की प्रोफाइल फोटो नजर आई। पहले तो मनीष और उनके दोस्त खेमराज को लगा कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी है, लेकिन जल्द ही फोन पर आने वाले कॉल ने सब कुछ बदल दिया—कॉल करने वाले खुद को क्रिकेटर बताते और मनीष को “रजत भाई” कहकर संबोधित करते।

    Read Also-  ट्रंप टैरिफ विवाद पर शरद पवार का पीएम मोदी को समर्थन, देशहित में किया बड़ा ऐलान

    करीब 15 दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा। क्रिकेट के शौकीन मनीष और खेमराज इन कॉल्स का मजेदार अंदाज में जवाब देते रहे। खेमराज, जो विराट कोहली का बड़ा फैन है, गर्व से बताता है—“सोचा नहीं था कि गांव की दुकान से कोहली से फोन पर बात हो जाएगी।”

    उधर, असली रजत पाटीदार को जब इस नंबर के सक्रिय होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने एमपी साइबर सेल से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि उनका पुराना नंबर 90 दिन तक बंद रहने के बाद कंपनी ने नए ग्राहक को जारी कर दिया था। साइबर सेल और गरियाबंद पुलिस की मदद से मनीष के पिता गजेंद्र बीसी से बातचीत कर सिम वापस लिया गया और रजत पाटीदार को भेज दिया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news aaj ka chhattisgarh news today today chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.