रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर दर्शकों के सुगम आवागमन और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस विभाग ने मार्ग एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है।
Read Also- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: शासकीयकरण, वेतन वृद्धि और पदोन्नति की मांग को लेकर सभी जिलों में दिया धरना
पार्किंग एवं रूट चार्ट
- लाल कार पासधारी वाहन: जिन आमंत्रित अतिथियों के पास लाल कार पास होगा, वे PWD चौक, छग कॉलेज, कुंदन पैलेस, पीडब्ल्यूडी कालोनी होते हुए एमटी वर्क्स शॉप गेट से व्हायरलेस ऑफिस के सामने होते हुए मंच के पीछे स्थित व्हीआईपी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।
- बिना पासधारी वाहन: इनके लिए सेंट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाहन चालक वाहन पार्क करने के बाद पुलिस लाइन आरआई गेट से पैदल प्रवेश कर दर्शक दीर्घा तक पहुँचेंगे।
- स्कूल बसें: छात्र/छात्राओं एवं अन्य संस्थाओं की बसें पुलिस लाइन पिछला गेट (धमतरी गेट) पर छात्रों को उतारकर परिक्रमा पथ पार्किंग, विवेकानंद सरोवर में पार्क की जाएंगी।
- सिद्दार्थ चौक/पुरानी बस्ती मार्ग से आने वाले बिना पासधारी वाहन: वाहन परिक्रमा पथ पार्किंग, विवेकानंद सरोवर में पार्क कर पुलिस लाइन धमतरी गेट से पैदल प्रवेश करेंगे।
- PWD चौक मार्ग से बिना पासधारी वाहन: वाहन सेंट पॉल स्कूल पार्किंग में पार्क कर आरआई गेट से प्रवेश करेंगे।
- सभी मार्गों पर रोड पार्किंग निषेध होगी।
- मीडिया ओबी वैन पुलिस लाइन धमतरी गेट होकर प्रवेश करेगी और हेलीपैड के बगल में पार्किंग होगी।
यातायात डायवर्सन
पेंशनबाड़ा चौक, पीडब्ल्यूडी चौक एवं महिला थाना चौक से केवल परेड में शामिल होने वाले और देखने वाले वाहनों को प्रवेश मिलेगा। सामान्य यातायात को वैकल्पिक मार्गों से निर्देशित किया जाएगा।
Read Also- छत्तीसगढ़ में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत हटाए जाने पर सियासत गरमाई, पूर्व सीएम बघेल ने साधा निशाना
कार्यक्रम स्थल पर प्रतिबंधित वस्तुएं
शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, माचिस/लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, बोर्ड, वाद्य यंत्र, आग्नेयास्त्र, फटाका, चाकू, कटार, तलवार, कैंची, तेज धार वाले उपकरण, खतरनाक वस्तुएं, भड़काऊ/संकेतक सामग्री, फुग्गे, गेंद, लकड़ी की लाठी, हॉकी-स्टिक, प्रचार सामग्री, लाउडस्पीकर, हार्न, रेडियो, पालतू जानवर आदि कार्यक्रम स्थल पर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।




