Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG NEWS: घर में घुसे चोरों ने दिखाई हाथ की सफाई, सोती महिला के गले से उड़ा लिए सोने की चैन, नगदी और मोबाइल भी चोरी

    CG NEWS: घर में घुसे चोरों ने दिखाई हाथ की सफाई, सोती महिला के गले से उड़ा लिए सोने की चैन, नगदी और मोबाइल भी चोरी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 16, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read

    जांजगीर/चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में देर रात घर में घुसे चोरों ने सोई हुई महिला के गले से इतनी सफाई के साथ सोने की चैन चोरी की उसे भनक तक नहीं लगी, जिस वक्त इस घटना को चोरों ने अंजाम दिया। महिला का पति भी साथ में ही सोया था। चोरों ने अलमारी खोलकर नगद, उनके मोबाइल फोन तक चोरी कर लिए।

    मिली जानकारी के अनुसार; ग्राम पडरिया निवासी पूनम बाई पटेल पति रोहित कुमार पटेल उम्र 35 वर्ष ने बताया कि वह खेती किसानी और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती हैं। 14 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे खाना खाकर वे और उनके पति अपने नए कमरे में सोने चले गए थे। कमरे का दरवाजा अभी नहीं लगा था। घर के दूसरे हिस्से में उनका देवर होरिल पटेल अपनी पत्नी पार्वती पटेल के साथ सोया हुआ था। छोटी बहू सीमा पटेल भी अपने कमरे में थी, जबकि उनका बेटा विमल कुमार मजदूरी करने अकलतरा गया हुआ था। रात करीब 1.00 बजे सोते समय अचानक पूनम बाई को गले से सोने का माला निकालने की हरकत का आभास हुआ।घबराकर जब वे उठीं, तो पाया कि उनके गले में पहना सोने का हार (पत्ती वाला) गायब है। शोर मचाने पर पति रोहित कुमार भी उठ गए। दोनों ने घर का सामान चेक किया तो पाया कि आलमारी का दराज टूटा हुआ है और उसमें रखे 5000 रुपए नगद भी गायब हैं। इसके अलावा चोरों ने बिस्तर के पास रखा हुआ मोबाइल फोन (Vivo Y19e, 4GB RAM, 64GB स्टोरेज) भी चोरी कर लिया। कुल मिलाकर चोर करीब 23 हजार रुपए का माल ले उड़े।

    घटना के बाद पति-पत्नी ने तत्काल बाहर निकलकर आसपास देखा, लेकिन कोई नजर नहीं आया। इसके बाद जब वे देवर और बहू के कमरे के पास पहुंचे तो पाया कि बाहर से दरवाजे की कुंडी चोरों ने बंद कर दी थी। दरवाजा खोलकर जब उन्हें जगाया गया और घटना की जानकारी दी गई, तो सभी ने मिलकर आसपास तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि इस वारदात को अज्ञात चोरों ने बड़ी ही चालाकी से अंजाम दिया है। महिला के गले से सोने का हार निकाल लेना यह साबित करता है कि चोर घर और परिवार की गतिविधियों पर पहले से नजर रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के गांवों में मुखबिर तैनात करने के साथ ही संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.