रायपुर। प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और व्यापक व तीव्र होगा। कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।
बीजापुर: नक्सलियों के IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, तीन घायल
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
- संविलियन एवं स्थायीकरण
- पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
- ग्रेड पे का निर्धारण
- कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता
- लंबित 27 प्रतिशत वेतन का भुगतान
- नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण
- अनुकम्पा नियुक्ति
- मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा
- स्थानांतरण नीति
- न्यूनतम 10 लाख का कैशलेस चिकित्सा बीमा
एनएचएम संघ का कहना है कि लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते अब मजबूरन आंदोलन का सहारा लेना पड़ा है। वहीं, सरकार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।




