Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले की सरकार ने दी अनुमति, द्विपक्षीय सीरीज पर रोक बरकरार

    एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले की सरकार ने दी अनुमति, द्विपक्षीय सीरीज पर रोक बरकरार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 22, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    भारत-एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले की सरकार ने दी अनुमति, मुकाबले की सरकार ने दी अनुमति

    स्पोर्ट्स डेस्क। 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। सरकार ने साफ किया है कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर कोई रोक नहीं है। हालांकि, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज पर प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेगा। गुरुवार को खेल मंत्रालय ने नई खेल नीति जारी की।

    नई खेल नीति की 4 बड़ी बातें

    1. इंटरनेशनल और मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स (चाहे भारत में हों या विदेश में) में भारतीय भागीदारी का निर्णय खिलाड़ियों के हित और इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के नियमों को ध्यान में रखकर होगा।
    2. भारतीय टीमें कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक, क्रिकेट और हॉकी वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेंगी, जिनमें पाकिस्तान भी खेलता है। इसी तरह भारत में होने वाले ऐसे आयोजनों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी आने दिया जाएगा।
    3. भारत को इंटरनेशनल खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने के मकसद से खिलाड़ियों, अधिकारियों और इंटरनेशनल फेडरेशनों से जुड़े लोगों के वीजा नियम आसान किए जाएंगे।
    4. इंटरनेशनल खेल संगठनों के पदाधिकारियों को उनकी कार्यावधि (अधिकतम 5 वर्ष) के लिए प्राथमिकता के आधार पर मल्टी-एंट्री वीजा उपलब्ध कराया जाएगा।

    सरकार ने यह स्पष्ट तो किया है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत में आयोजित मल्टीनेशनल इवेंट्स में भाग ले सकेंगे, लेकिन यह नहीं बताया गया कि भारतीय टीमें पाकिस्तान जाकर खेलेंगी या नहीं। उल्लेखनीय है कि इसी साल फरवरी-मार्च में भारत ने पाकिस्तान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद भारत के मुकाबले और फाइनल मैच दुबई में आयोजित किए गए थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2025 asia cup acc asia cup 2025 asia cup 2025 asia cup 2025 news icc asia cup 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.