रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में लगातार हो रही जोरदार बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। शनिवार को भी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर तेज बारिश होती रही।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Read Also- गुटखे की बात पर बढ़ा विवाद, मां ने बच्चों को जहर खिलाया और खुद भी निगला, तीन की मौत
पूर्वानुमान के मुताबिक, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं, राजधानी रायपुर में भी रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में भी जोरदार बारिश की चेतावनी दी है।




