रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगों के लिए फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) खोलने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने तीन अलग-अलग बैंकों के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने ब्रोकरों से पैसे लेकर खातों को बिना आवश्यक प्रक्रिया के खोल दिया था। इन्हीं खातों के जरिए ठगों ने लाखों रुपए ट्रांसफर कर ठगी को अंजाम दिया।
Read Also- वंदे भारत कोच की धुलाई के दौरान हादसा, ठेका कर्मी हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा, सिविल लाइन और गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के कई मामले दर्ज किए गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि ठगों के लिए बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से म्यूल अकाउंट खोले गए थे।
Read Also- दुर्ग के घोटवानी गांव में नकाबपोश बदमाशों का हमला, 4 गिरफ्तार
जांच में यह सामने आया कि एक्सिस बैंक अधिकारी अभिनव सिंह, इंडियन ओवरसीज बैंक अधिकारी प्रवीण वर्मा और रत्नाकर बैंक अधिकारी प्रीतेश शुक्ला ने ड्यू डिलीजेंस और केवाईसी मानकों का पालन किए बिना खाते खोले। इसके बदले उन्होंने ब्रोकरों से रुपए लिए थे। पुलिस ने तीनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




