Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भंवर गणेश मंदिर में 6वीं बार चोरी: 10वीं शताब्दी की बेशकीमती गरुड़ मूर्ति ले उड़ें चोर

    भंवर गणेश मंदिर में 6वीं बार चोरी: 10वीं शताब्दी की बेशकीमती गरुड़ मूर्ति ले उड़ें चोर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 26, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    भंवर गणेश मंदिर में 6वीं बार चोरी: 10वीं शताब्दी की काले ग्रेनाइट की बेशकीमती गरुड़ मूर्ति ले उड़ें चोर

    बिलासपुर। जिले के भंवर गणेश मंदिर में स्थापित प्राचीन गरुड़ भगवान की मूर्ति चोरी हो गई है। काले ग्रेनाइट की बनी यह बेशकीमती मूर्ति 10वीं शताब्दी की है और यह छठी बार चोरी होने का मामला है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के इटवा पाली गांव की है।

    मंगलवार सुबह मंदिर के गर्भगृह में स्थापित मूर्ति का आधा हिस्सा गायब पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच और कोटवार को दी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

    इससे पहले करीब एक साल पहले भी चोरों ने गरुड़ की तीन फीट ऊंची मूर्ति को खंडित कर आधा हिस्सा चोरी कर लिया था। उस समय भी पुलिस न तो मूर्ति का पता लगा पाई थी और न ही अपराधियों को पकड़ा जा सका था। अब आधा हिस्से को भी चोरों ने उखाड़कर ले गए हैं।

    Read Also-  रायपुर में सरेआम गुंडागर्दी: साइंस सेंटर रोड पर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल 

    स्थानीय लोग कहते हैं कि जिले में प्राचीन मूर्तियों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। मल्हार और आसपास कई प्राचीन मंदिरों में इसी तरह की मूर्तियां हैं, जिनमें भंवर गणेश मंदिर की ग्रेनाइट की मूर्ति भी शामिल है। SSP रजनेश सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए, ताकि संदिग्ध गतिविधियों की पुलिस जांच हो सके।

    भंवर गणेश मंदिर की मूर्ति पहली बार 2004 में चोरी हुई थी, जिसे पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद अप्रैल 2006 और 2007 में भी चोरी की घटनाएं हुईं। 26 अगस्त 2022 को चोरों ने सेवादार को बंधक बनाकर मूर्ति लूट ली थी, लेकिन पुलिस ने तब अपराधियों को पकड़ लिया था।

    तीन फीट ऊंची और 65 किलो वजनी यह ऐतिहासिक मूर्ति मल्हार स्थित डिड़िनेश्वरी देवी की समकालीन मानी जाती है। 7वीं से 10वीं शताब्दी के बीच विकसित मल्हार की मूर्तिकला में भंवर गणेश की मूर्ति को विशेष महत्व प्राप्त है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur crime news bilaspur latest news bilaspur news crime bilaspur news today crime news bilaspur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    बिलासपुर में शराब पार्टी के बाद हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.