जगदलपुर। बस्तर के कांगेर घाटी स्थित दरभा में बाढ़ के पानी में डूबने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल है। यह परिवार तमिलनाडु का रहने वाला था और बस्तर पर्यटन करने के लिए पहुंचा था।
मिली जानकारी के अनुसार; तमिलनाडू कांगेर घाटी से एनएच 30 पकड़कर यह परिवार तीरथगढ़ घुमने जा रहा था। इस दौरान एक पुलिए में भरे पानी में उन्होंने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार पार करनी चाही, लेकिन पानी का बहाव अचानक बढ़ गया और कार देखते ही देखते पानी बाढ़ में बह गया। कार चालक ने बाढ़ की स्थिति को भांपा और वह तैरते हुए अपनी जान बचाया। उसकी आंखों के सामने पूरा परिवार पानी में संघर्ष करता रहा, लेकिन वह कुछ कर नहीं सका। बचाव दल के पहुंचने तक सबकुछ खत्म हो चुका था।
एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने बताया कि सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक रेस्क्यू चला और कार को बहाव से बाहर खींचकर उसमें फंसे शव निकाले गए। चारों शवों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
बस्तर में दहशत और सबक
यह हादसा बस्तर में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कहर का दर्दनाक उदाहरण बन गया है। स्थानीय लोग कह रहे हैं—अगर पानी के बहाव का अंदाज़ा पहले ही हो पाता, तो शायद चार जिंदगियां बच जातीं।” बस्तर की वादियां जहां लोग सुकून तलाशने आते हैं, वहीं इस बार बाढ़ ने एक परिवार को हमेशा के लिए खामोश कर दिया।




