स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- आज मेरा आईपीएल करियर भी खत्म हो रहा है। हर अंत एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय खत्म हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक्सप्लोरर के रूप में मेरी नई यात्रा अब शुरू होगी। अश्विन दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके थे। अब उन्होंने आईपीएल करियर को भी अलविदा कह दिया।
Special day and hence a special beginning.
They say every ending will have a new start, my time as an IPL cricketer comes to a close today, but my time as an explorer of the game around various leagues begins today🤓.
Would like to thank all the franchisees for all the…
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) August 27, 2025
आईपीएल करियर
आर. अश्विन ने 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। 2025 सीजन में वे आखिरी बार सीएसके की जर्सी में मैदान पर उतरे और 9 मैचों में 7 विकेट चटकाए।
आईपीएल में उन्होंने कुल 221 मैच खेले और 187 विकेट लिए। उनके प्रदर्शन का फ्रेंचाइजीवार विवरण इस प्रकार है –
- चेन्नई सुपर किंग्स (2009–15, 2025): 106 मैच, 97 विकेट
- राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (2016): 14 मैच, 10 विकेट
- पंजाब किंग्स (2018–19): 28 मैच, 25 विकेट
- दिल्ली कैपिटल्स (2020–22): 28 मैच, 20 विकेट
- राजस्थान रॉयल्स (2022–24): 45 मैच, 35 विकेट
अंतरराष्ट्रीय करियर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 537, वनडे में 156 और टी20 में 72 विकेट दर्ज हैं।




