रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) के चेयरमैन जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट किम की ह्यून से मुलाकात की। 77,000 से अधिक सदस्यों वाला यह संगठन एशिया का अग्रणी व्यापारिक मंच है।
बैठक में मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधनों और कुशल मानव संसाधन की ताकत को रेखांकित करते हुए निवेश, तकनीकी हस्तांतरण और स्किलिंग के क्षेत्र में संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
Read Also- CM साय ने दक्षिण कोरिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण कोरिया और भारत के संबंध केवल व्यापारिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक भी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस संवाद से छत्तीसगढ़ और कोरिया के बीच निवेश, तकनीकी सहयोग और कौशल विकास के नए अवसर खुलेंगे। साय ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार निवेशकों को सुगम वातावरण, त्वरित स्वीकृतियाँ और आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बैठक के दौरान KITA के चेयरमैन जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट किम की ह्यून ने छत्तीसगढ़ की निवेश-अनुकूल नीतियों में गहरी रुचि जताई। उन्होंने कहा कि कोरियाई कंपनियां छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं और निकट भविष्य में ठोस साझेदारी के कदम उठाए जाएंगे।
Read Also- गौ-मांस काटती युवती का वीडियो वायरल: प्रदर्शन के दौरान गौरक्षकों पर लाठी-डंडे और हथियार से हमला, चार घायल
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस सहयोग से छत्तीसगढ़ के किसानों, श्रमिकों और स्थानीय उद्यमियों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, स्टील और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश से हजारों रोजगार सृजित होंगे। साथ ही, तकनीकी हस्तांतरण से स्थानीय उद्योगों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ न केवल प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है, बल्कि यहां का युवा वर्ग मेहनती और कुशल है। कोरियाई कंपनियों से जुड़कर युवाओं को स्किलिंग और तकनीकी प्रशिक्षण के नए अवसर मिलेंगे, जिससे प्रदेश की मानव संसाधन क्षमता वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह साझेदारी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और आने वाले वर्षों में राज्य आत्मनिर्भरता और वैश्विक सहयोग का आदर्श उदाहरण बनेगा।
Had insightful talks with Mr. Jin Sik Yoon, Chairman & Mr. Kim Ki Hyun, Vice President of @kita_net – South Korea’s largest trade body with 77,000+ members. We explored their role in boosting Chhattisgarh’s industrial growth through investment, technology transfer & skilling.… pic.twitter.com/cwnjtBDPab
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 28, 2025




