प्रयागराज में इन दिनों आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन शूटिंग सेट पर अचानक हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों ने फिल्म के स्टाफ से मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शूटिंग के दौरान भिड़े लोकल और स्टाफ
वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि फिल्म की शूटिंग एक गाड़ी पर चल रही थी, जहां स्टाफ मौजूद था। इसी दौरान दो से तीन स्थानीय लोग पहुंचे और उन्होंने स्टाफ के एक सदस्य से मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह वीडियो प्रयागराज के ही एक स्थानीय शख्स ने बनाया और इंटरनेट पर डाल दिया। वीडियो सामने आते ही यह तेजी से वायरल होने लगा और अब इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।




