Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी

    July 23, 2026

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    July 23, 2026

    उप सचिव अंशिका पाण्डेय के तबादले की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी
    • शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज
    • उप सचिव अंशिका पाण्डेय के तबादले की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम
    • मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न
    • प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    • महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक
    • राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
    • शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भाजपा के नए पदाधिकारियों की बैठक: शिव-नितिन ले रहे क्लास, 476 मंडल व 36 संगठन के पदाधिकारी शामिल

    भाजपा के नए पदाधिकारियों की बैठक: शिव-नितिन ले रहे क्लास, 476 मंडल व 36 संगठन के पदाधिकारी शामिल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 31, 2025 ब्रेकिंग न्यूज No Comments2 Mins Read
    भाजपा के नए पदाधिकारियों की बैठक: शिव-नितिन ले रहे क्लास

    रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को एक दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, नए पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और आगामी चुनावी रणनीति तय करना है।

    बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लता उसेंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। वहीं, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन पदाधिकारियों को संगठन की दिशा, कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों को लेकर विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं।

    476 मंडल और 36 जिलों के पदाधिकारी शामिल
    इस कार्यशाला में प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही 476 मंडल और 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठ संयोजक शामिल हैं।

    Read Also-   रेप केस में डिप्टी कलेक्टर की जमानत अर्जी खारिज, पुलिस बोली- आरोपी की तलाश जारी 

    पूरे दिन चलेगा मंथन
    भाजपा नेताओं के मुताबिक, बैठक पूरे दिन चलेगी। इसमें पदाधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार, जनता तक योजनाओं के लाभ पहुँचाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति सिखाई जा रही है।

    रिकॉर्ड सदस्यता और संगठन विस्तार
    भाजपा ने हाल ही में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया था, जिसमें 60 लाख नए सदस्य बनाए गए। इसके बाद बूथ स्तर तक संगठनात्मक चुनाव कराए गए। पहले प्रदेश में 405 मंडल थे, जिन्हें बढ़ाकर 476 किया गया है। इसी तरह, बिलासपुर ग्रामीण को नया जिला बनाकर कुल जिलों की संख्या 36 कर दी गई है।

    Read Also-  गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी विपक्ष की दूषित मानसिकता का सबूत : सीएम विष्णुदेव साय

    नए चेहरों पर भरोसा
    संगठन ने इस बार कई जिलों और मंडलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। केवल रायपुर ग्रामीण ऐसा जिला रहा, जहां पुराने अध्यक्ष को दोबारा मौका दिया गया है।

    चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा
    भाजपा का मानना है कि यह कार्यशाला संगठनात्मक मजबूती और आने वाले चुनावों की दृष्टि से बेहद अहम है। राष्ट्रीय स्तर से आए नेता कार्यकर्ताओं को संगठन की बारीकियां समझा रहे हैं और आगामी कार्यक्रमों व चुनावी रणनीति पर विस्तृत मंथन कर रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bjp chhattisgarh news chhattisgarh bjp mla chhattisgarh bjp news chhattisgarh bjp shivir raipur news cg: chhattisgarh bjp की अहम बैठक
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    UCC, स्मार्ट मीटर और CAG रिपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET अनियमितताओं पर कांग्रेस का अभियान तेज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने केंद्र पर साधा निशाना

    अविश्वास प्रस्ताव पर अमरजीत भगत का भाजपा पर हमला, खाद संकट से लेकर ED कार्रवाई तक उठाए सवाल

    नकटी कार्रवाई पर कांग्रेस सक्रिय, राज्यपाल से मिलकर उठाई प्रभावित परिवारों की आवाज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.