बिलासपुर। जिले में तखतपुर के परसाकापा स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
खून से लथपथ मिली लाश
रविवार सुबह मंदिर परिसर में पुजारी का शव खून से सना हुआ मिला। सिर और शरीर पर धारदार हथियार से हमले के गंभीर निशान पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। एसएसपी राजनेश सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और जांच का जायजा लिया।
Read Also- बस्तर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे CM साय, राजधानी में नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम लागू, प्रदेश में आज क्या होने वाला है खास… जानें एक क्लिक में यहां

अवैध संबंध बनी वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ मृतक पुजारी का अवैध संबंध था। इसी कारण सुरेश और उसकी पत्नी का छह महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था। पुजारी से गहरी दुश्मनी के चलते सुरेश ने अपने साथियों संग हत्या की योजना बनाई।
पूजा का बहाना बनाकर उतारा मौत के घाट
शनिवार रात आरोपियों ने मोटरसाइकिल की पूजा कराने के बहाने पुजारी को बुलाया। मौके पर पहुंचते ही ईंट और सस्पेंशन पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई और सभी फरार हो गए।
Read Also- सब्जी व्यापारी ने पुलिसकर्मी का पकड़ा कॉलर, 50 रुपए को लेकर शुरू हुई धक्का-मुक्की, दुकानदार पर FIR
पुलिस की फुर्ती से खुला राज़
एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा, तखतपुर थाना पुलिस और ACCU टीम की त्वरित कार्रवाई से 12 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।
मंदिर में पुजारी की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस




