Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    धमतरी में देर रात खनिज विभाग की दबिश, बिना दस्तावेज रेत ले जा रहे 8 हाइवा जब्त

    September 18, 2026

    रात में एनीकट पार करते समय खारून नदी में गिरा युवक, SDRF ने निकाला शव

    September 18, 2026

    रायपुर में ‘युवा उत्सव 5.0’ का आगाज, 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी में देर रात खनिज विभाग की दबिश, बिना दस्तावेज रेत ले जा रहे 8 हाइवा जब्त
    • रात में एनीकट पार करते समय खारून नदी में गिरा युवक, SDRF ने निकाला शव
    • रायपुर में ‘युवा उत्सव 5.0’ का आगाज, 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
    • जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, मौके से ₹2700 नगद बरामद
    • छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 33 जिलों में खेल संघों का होगा विस्तार
    • पाटन चुनाव मामला: हाईकोर्ट ने खारिज की भूपेश बघेल की अर्जी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • मुख्यमंत्री महादेव घाट में आयोजित विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में हुए शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » घर बनाना और चलाना हुआ सस्ता, जीएसटी सुधार से हर परिवार को मिलेगी 40–45 हजार रुपये की बचत

    घर बनाना और चलाना हुआ सस्ता, जीएसटी सुधार से हर परिवार को मिलेगी 40–45 हजार रुपये की बचत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 4, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    घर बनाना और चलाना हुआ सस्ता, जीएसटी सुधार से हर परिवार को मिलेगी 40–45 हजार रुपये की बचत

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और अर्थशास्त्री अमित चिमनानी गुड सर्विस टैक्स (GST) में हुए बदलाव को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया है। इसमें उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए जीएसटी सुधारों से आम आदमी की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे। नए प्रावधानों से प्रत्येक परिवार को सालाना औसतन 40–45 हजार रुपये की बचत होगी और देश में खपत में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि की संभावना है।

    चिमनानी ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि घर बनाना और घर चलाना अब सस्ता होगा। इसके पीछे मुख्य कारण सीमेंट, टीवी, एसी, रेफ्रिजरेटर और सजावट जैसी वस्तुओं पर टैक्स दरों में कमी है। सीमेंट पर 10 प्रतिशत की कटौती से घर बनाने की लागत में लगभग 2 प्रतिशत की कमी आएगी। घर में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामानों पर टैक्स में कमी के कारण कुल लागत में 5–10 प्रतिशत तक की राहत मिलेगी।

    उन्होंने बताया कि अब जीएसटी केवल दो दरों में होगा। इससे लिटिगेशन के मामलों में कमी आएगी। पूर्व में चार दरें होने के कारण कई वस्तुओं पर विवाद लंबित रहते थे।

    श्री चिमनानी ने कहा कि हर प्रदेश में ट्रिब्यूनल खुलने से विवादों पर खर्च और समय दोनों की बचत होगी। इसके अलावा, जीएसटी रजिस्ट्रेशन केवल 3 दिन में मिलेगा, जिससे व्यापार में आसानी होगी।

    जीएसटी सुधारों के बाद देश में खपत में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होने की संभावना है। रिफंड प्रक्रिया अब केवल 7 दिनों में पूरी होगी, जिससे एक्सपोर्ट सेक्टर में तेजी आएगी।

    कृषि क्षेत्र में राहत दी गई है। ट्रैक्टर, ट्रैक्टर टायर, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और कृषि मशीनरी पर जीएसटी दरों में कटौती की गई है। इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर 10 प्रतिशत की कमी से 50 हजार रुपये मूल्य के सामान पर 5 हजार रुपये की बचत होगी। 12 लाख रुपये मूल्य की CNG कार पर 1 लाख 20 हजार रुपये की बचत और 20 हजार रुपये बीमा पर लगभग 4 हजार रुपये की बचत होगी।

    चिमनानी ने कहा, “औसतन एक परिवार यदि वर्ष में 3 लाख 50 हजार रुपये खर्च करता है तो नए जीएसटी प्रावधानों से उसे 40–45 हजार रुपये की बचत होगी। इससे घर बनाना और चलाना दोनों सस्ता होगा और आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार आएगा।”

    मुख्य बदलाव और उनके असर:

    पहलू पूर्व नियम नया नियम असर और टिप्पणी
    टैक्स दरें 4 अलग-अलग दरें केवल 2 दरें विवाद कम होंगे और व्यापार सुचारू होगा। अब यह “सिंपल” टैक्स कहलाता है।
    घर बनाने की लागत उच्च टैक्स, महंगा सीमेंट पर 10% कटौती; टीवी, एसी, रेफ्रिजरेटर और सजावट पर भी टैक्स कम घर बनाने की लागत में 5–10% तक की राहत। घर सस्ता, सपनों का घर थोड़ा करीब।
    लिटिगेशन लंबे विवाद, कई स्तरों पर लंबित कम लिटिगेशन व्यापारी और ग्राहक दोनों कम परेशान होंगे।
    ट्रिब्यूनल कुछ प्रदेशों में ही हर प्रदेश में ट्रिब्यूनल खर्च और समय दोनों बचेंगे।
    रजिस्ट्रेशन लंबी प्रक्रिया 3 दिन में जीएसटी नंबर व्यापार में आसानी और अर्जेंट जरूरतों के लिए राहत।
    रिफंड लंबी प्रक्रिया, एक्सपोर्ट में देरी 7 दिनों में एक्सपोर्ट सेक्टर में तेजी और स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि क्षेत्र में राहत।
    बचत सीमित 40–45 हजार प्रति परिवार औसत की बचत हर घर में खुशियों का झलक। (लेकिन “औसत” ध्यान रखें!)

    विशेष प्रावधान:

    • कृषि क्षेत्र में ट्रैक्टर, ट्रैक्टर टायर, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और कृषि मशीनरी पर टैक्स कटौती।
    • इलेक्ट्रॉनिक सामान 10% सस्ते; 50 हजार रु. मूल्य के सामान पर 5 हजार की बचत।
    • 12 लाख की CNG कार पर 1 लाख 20 हजार रु., 20 हजार रुपये बीमा पर 4 हजार रु. की बचत।

    चिमनानी ने कहा, “घर बनाना और घर चलाना अब दोनों सस्ते हो जाएंगे। नए प्रावधान आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार और देश की आर्थिक मजबूती लाएंगे।”

    संपादकीय नजर

    दोस्तों, अब घर बनाना और चलाना सस्ता है, लेकिन याद रखें – बचत “औसत” में है। मतलब आपकी वास्तविक बचत बैंक में उतनी चमकदार नहीं हो सकती जितनी प्रेस विज्ञप्ति बताती है। और दो टैक्स दरें सिंपल हैं, लेकिन सपनों के घर में अभी भी कई “कॉर्नर केस” बच सकते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #BoostBusiness #EasyGST #GSTForAl #GSTReform #GSTसुधार #TaxMadeSimple #करआसान #ब्यापारबढ़ाएं #सरलGST #सस्ताGST
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने पर भूपेश के सवाल का डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, बोले-

    टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप, भाजपा ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना

    सेवा संकल्प अभियान पर धनेंद्र साहू का निशाना- ‘महंगाई और भ्रष्टाचार दूर करना ही सबसे बड़ी सेवा’

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

    ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.