Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » क्लब कल्चर और इवेंट इंडस्ट्री को लेकर नव्या और विधि का चौंकाने वाला खुलासा, सिर्फ ड्रग्स परोसने तक सीमित नहीं थी पार्टियां  

    क्लब कल्चर और इवेंट इंडस्ट्री को लेकर नव्या और विधि का चौंकाने वाला खुलासा, सिर्फ ड्रग्स परोसने तक सीमित नहीं थी पार्टियां  

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 6, 2025Updated:September 6, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    क्लब कल्चर और इवेंट इंडस्ट्री को लेकर नव्या और विधि का चौंकाने वाला खुलासा, सिर्फ ड्रग्स परोसने तक सिमित नहीं थी पार्टियां  

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में तेजी से बढ़ रही चमक-दमक वाली नाइट लाइफ और इवेंट इंडस्ट्री के पीछे का अब एक खतरनाक सच उजागर हुआ है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि बड़े होटल, क्लब, फार्महाउस और रिसॉर्ट केवल एंटरटेनमेंट और पार्टियां तक सीमित नहीं थे, बल्कि यहां ड्रग्स और अश्लील गतिविधियों का कारोबार भी फल-फूल रहा था।

    मुख्य आरोपी नव्या मलिक और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि उनकी कंपनी “बिहाइंड द सीन्स” कई नामी होटल, रिसोर्ट और फार्महाउस में इवेंट आयोजित करती थी। इन्हीं इवेंट्स और आफ्टर-पार्टियों में नशे का जाल बिछाया जाता था।

    रायपुर कोर्ट में जज के समक्ष पेश होने के दौरान ली गई नव्या मालिक और विधि अग्रवाल की तस्वीर – तारीख 5 सितंबर 2025

    टेक्नो पार्टी के नाम पर नशे का कारोबार

    पुलिस पूछताछ में सामने आया कि टेक्नो और ड्रग्स पार्टियों का नेटवर्क रायपुर से निकलकर मुंबई, पुणे और गोवा तक फैला हुआ था। संभ्रांत घरानों के युवा यहां शामिल होते थे। शुरुआत 25–30 लोगों से होती थी, लेकिन रात ढलते ही चुनिंदा 10–15 लोग बचते थे, जहां ड्रग्स और आपत्तिजनक गतिविधियों का खेल चलता था।

    हाई-प्रोफाइल कनेक्शन पर सवाल

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों का संपर्क कई बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से था। पार्टी में इनकी मौजूदगी की बात भी कबूल की गई है। सवाल ये है कि क्या कार्रवाई केवल आयोजकों तक सीमित रहेगी या इस काले खेल के असली खिलाड़ियों तक भी पहुंचेगी?

    नाइट क्लब कल्चर का दूसरा पहलू

    रायपुर की इवेंट और क्लब इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। नए-नए होटल और क्लब ग्लैमर व मनोरंजन का दावा करते हैं, लेकिन इस केस ने दिखा दिया कि इनकी आड़ में नशे का कारोबार और अश्लील गतिविधियां भी पल रहा है। यही वजह है कि अब पुलिस होटल और फार्महाउस मालिकों से पूछताछ की तैयारी ओर कदम बढ़ा रही है।

    समाज के लिए चेतावनी

    ड्रग्स रैकेट का यह खुलासा केवल एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के लिए खतरे की घंटी है। माता-पिता को अपने बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखने की ज़रूरत है, ताकि “पार्टी” के नाम पर उनका भविष्य अंधेरे में न धकेला जा सके।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #DrugParty #NavyaMalik #PoliceInterrogation #RaipurDrugCase #VidhiAgrawal #ड्रग्सपार्टी #नव्यमलिक #पुलिसपूछताछ #रायपुरड्रग्सकांड #विधिअग्रवाल
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.