आशीष पदमवार
बीजापुर। जिले के जांगला थाना क्षेत्र के ग्राम बेंचरम में माओवादियों ने एक बार फिर अपनी खूनी करतूत को अंजाम देते हुए एक निर्दोष ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना 16-17 सितंबर की दरम्यानी रात की है।
Read Also- CRPF में 300 पदों पर भर्ती, सुकमा-बीजापुर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बेंचरम निवासी दशरू राम ओयाम को देर रात माओवादी उसके घर पर आ धमके। मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने उसे घर से बाहर खींचा और धारदार हथियार टंगिया से बेरहमी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
Read Also- माओवादी संगठन ने शांति वार्ता का दिया प्रस्ताव, सरकार पर लगाया कार्रवाई तेज़ करने का आरोप
घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और मामले की तस्दीकी की। पुष्टि के बाद थाना जांगला में मर्ग एवं अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




