रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि बातचीत के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने पर सहमति दे दी है। मंत्री ने सभी NHM कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की और कहा कि यह कर्मचारी राज्य का अहम हिस्सा हैं।
Read Also- छात्रों की शिकायत पर कार्रवाई: अश्लील वीडियो दिखाने और गाली-गलौज के आरोप में शिक्षक सस्पेंड
उन्होंने बताया कि, कर्मचारियों की चार मांगों को मान लिया गया है, जबकि तीन मांगों पर एक समिति का गठन किया गया है और शेष तीन मांगों को उच्च स्तरीय बातचीत के लिए छोड़ दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था, उनकी बहाली पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा, जिन कर्मचारियों को एक महीने का नोटिस मिला था, यदि वे अब काम पर लौटते हैं तो उनका नोटिस भी रद्द कर दिया जाएगा।
Read Also- विधायक शेषराज हरवंश के कथित ऑडियो वायरल: रेत कारोबार में हर माह लाखों की वसूली की चर्चा, सियासी हलचल के बीच कहा- बदनाम करने की राजनीतिक साजिश
श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि 18 अगस्त से राज्यभर के NHM कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे पिछले एक महीने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने हेल्थ MD सहित अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सकारात्मक चर्चा हुई।




