नारायणपुर। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया।
मुठभेड़ स्थल से नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। घटनास्थल पर अब भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और रुक-रुककर गोलियां चलने की खबर है।




