71st National Film Awards: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन हुआ। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश के फिल्म जगत के प्रमुख कलाकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
मोहनलाल को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार
इस वर्ष के समारोह का सबसे बड़ा सम्मान मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दिया गया। उन्हें भारतीय फिल्म उद्योग में उनके लंबे और अभूतपूर्व योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से नवाजा गया। हॉल में मौजूद सभी दर्शकों ने खड़े होकर उनके सम्मान में तालियां बजाईं, जिसमें शाहरुख खान भी शामिल थे।
Read Also- अक्टूबर में सिनेमाघरों में मचेगा एंटरटेनमेंट का धमाल, आ रही हैं 5 जबरदस्त फिल्में
शाहरुख खान और विक्रांत मैसी की ऐतिहासिक जीत
30 साल के करियर में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उन्होंने विक्रांत मैसी के साथ साझा किया, जिन्हें उनकी फिल्म 12वीं फेल के लिए सम्मानित किया गया। शाहरुख खान को ‘किंग ऑफ आर्ट’ कहकर सम्मानित किया गया, और उन्होंने हाथ जोड़कर और फ्लाइंग किस के साथ आभार व्यक्त किया।
रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। रानी ने 29 साल के अपने करियर में यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।
Read Also- तमिल एक्ट्रेस मोहिनी का छलका दर्द: डिप्रेशन, आत्महत्या की कोशिश और काले जादू का आरोप
अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेता
- सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: कटहल – अ जैकफ्रूट मिस्ट्री (निर्देशक: यशवर्धन मिश्रा)
- सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: वैभवी मर्चेंट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी – गाना: ढिंढोरा बाजे रे)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशन एवं सिनेमैटोग्राफी: द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
- सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12वीं फेल
- सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: वश
- सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: पार्किंग
- सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: भगवंत केसरी
- सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: द रे ऑफ होप
- सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री: गॉड वल्चर एंड ह्यूमन
- सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर: शिल्पा राव (छलिया, जवान)
- सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक सिंगर: प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)




