रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को साढ़े तीन बजे मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इस अवसर पर निवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भावपूर्ण विदाई दी जाएगी और नवनियुक्त मुख्य सचिव विकास शील का औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
यह राज्य के निर्माण के बाद पहली बार नहीं, बल्कि दूसरा मौका है जब किसी मुख्य सचिव को कैबिनेट में विदाई दी जा रही है। इससे पहले फरवरी 2014 में पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई थी।




