रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को मुंगेली को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने का भी खतरा है।
Read Also- राजधानी में 100 रुपये के नोट से ड्रग्स खींचते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश छुईखदान में दर्ज की गई, जहां 30 मिमी पानी बरसा। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 अक्टूबर को उत्तर बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के मध्य भाग में एक निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बनने की संभावना है, जिसके चलते बारिश और तेज हो सकती है।
Read Also- गर्लफ्रेंड से मिलने आए प्रेमी को सरपंच परिवार ने बांधकर पीटा, लाठी-डंडे से किया हमला, बचाने आई प्रेमिका भी घायल
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की वापसी रेखा गुजरात से उत्तर प्रदेश तक सक्रिय है। दक्षिण ओडिशा और उससे जुड़े छत्तीसगढ़ क्षेत्र में बने दबाव का सिस्टम अगले 24 घंटों में कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदल सकता है।




