स्पोर्ट्स डेस्क। ICC की ताज़ा विमेंस क्रिकेट रैंकिंग जारी हो गई है। भारत की लेफ्ट हैंड बैटर स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वनडे बैटर्स रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान बरकरार रखा है। वहीं, टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को दो स्थान का नुकसान हुआ और वे अब 16वें नंबर पर हैं। गेंदबाजों में भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा भी एक स्थान पीछे गिरकर छठे नंबर पर पहुंच गई हैं। टीमों की रैंकिंग में इंडिया विमेंस तीसरे नंबर पर कायम है।
एश्ले गार्डनर टॉप-5 में शामिल
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच में शतक लगाने वाली एश्ले गार्डनर को सात स्थान का फायदा हुआ और वे वनडे बैटर्स रैंकिंग में पांचवें नंबर पर पहुंच गईं। साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्ज भी दो स्थान ऊपर उठकर चौथे नंबर पर आ गई हैं, जबकि न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन सात स्थान सुधारकर आठवें नंबर पर हैं।
Read Also- भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया ने वनडे और टी-20 टीमों का किया ऐलान, मार्नस लाबुशेन बाहर, रेनशॉ और स्टार्क की वापसी
बैटर्स रैंकिंग में शीर्ष तीन
- स्मृति मंधाना (भारत)
- नैटली सिवर ब्रंट (इंग्लैंड)
- बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)
बॉलर्स रैंकिंग में दीप्ति शर्मा को चुनौती
वनडे बॉलर्स रैंकिंग में भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा एक स्थान गिरकर छठे नंबर पर रह गईं। इंग्लैंड की सोफी एकलस्टन शीर्ष स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर, मेगन शट और किम गार्थ क्रमशः दूसरे से चौथे नंबर तक हैं।
Read Also- अभिषेक शर्मा ने तोड़ा कोहली और रिजवान का रिकॉर्ड: टीम इंडिया बनी सुपर ओवर की चैंपियन
ऑलराउंडर्स रैंकिंग में एश्ले गार्डनर का कब्जा
विमेंस वनडे ऑलराउंडर्स रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर ने टॉप पर कब्जा किया। साउथ अफ्रीका की मारिजान कैप तीसरे नंबर पर, वेस्टइंडीज की हैली मैथ्यूज दूसरे नंबर पर हैं। भारत की दीप्ति शर्मा चौथे नंबर पर बनी हुई हैं। भारत की युवा खिलाड़ी स्नेह राणा ने 12 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 28वें नंबर पर जगह बनाई।
टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया ने बरकरार रखा शीर्ष स्थान
वनडे टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले, इंग्लैंड दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर हैं। टी-20 टीम रैंकिंग में भी यही क्रम बरकरार है। टीम रैंकिंग में बड़े बदलाव वर्ल्ड कप के समापन के बाद देखने को मिलेंगे।




