Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » वृंदावन में Elvish Yadav ने लिया संत प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद, बोले – अब जीवन में भक्ति और सद्कर्म को अपनाऊंगा

    वृंदावन में Elvish Yadav ने लिया संत प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद, बोले – अब जीवन में भक्ति और सद्कर्म को अपनाऊंगा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 9, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    वृंदावन में Elvish Yadav ने लिया संत प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद

    एंटरटेनमेंट डेस्क। सोशल मीडिया स्टार और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) हाल ही में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान एल्विश ने महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और अपने जीवन में एक बड़ा संकल्प लिया। मुलाकात का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग एल्विश की विनम्रता और आध्यात्मिक झुकाव की सराहना कर रहे हैं।

    महाराज के चरणों में नतमस्तक हुए एल्विश
    आश्रम में पहुंचने के बाद एल्विश यादव पूरी श्रद्धा के साथ संत प्रेमानंद जी महाराज के सामने बैठे। उन्होंने महाराज के स्वास्थ्य के बारे में पूछा, जिस पर महाराज ने बड़ी सहजता से मुस्कुराते हुए कहा – अब शरीर कितना भी संभाल लो, जाना तो सबको ही है। इस जवाब को सुनकर एल्विश भावुक हो गए और बोले कि वे अपने जीवन में अब संतों के मार्गदर्शन पर चलना चाहते हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by WHOSTHAT360 (@whosthat360)

    महाराज की सीख – “सफलता पिछले कर्मों की देन है, लेकिन आज के कर्म भी जरूरी हैं”
    बातचीत के दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने एल्विश से पूछा – क्या तुम भगवान का नाम जपते हो? एल्विश ने मुस्कुराकर ‘नहीं’ में उत्तर दिया। इस पर महाराज ने प्रेमपूर्वक समझाया- तुम आज सफल हो, ये तुम्हारे पिछले जन्म के अच्छे कर्म हैं, लेकिन आज के कर्मों का क्या? भगवान का नाम लोगे तो जीवन में स्थिरता आएगी।

    इसके बाद महाराज ने एल्विश यादव को रोजाना एक अंगूठी पहनने और 10,000 बार ‘राधा’ नाम का जप करने की सलाह दी। एल्विश ने तुरंत सहमति जताते हुए यह वादा किया कि वे अब से प्रतिदिन ‘राधा नाम’ का जप करेंगे।

    Read Also-  बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आशा भोंसले के पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षित, आवाज, नाम और पहचान का बिना अनुमति इस्तेमाल होगा प्रतिबंधित

    “शराब के साथ वीडियो बनाओगे तो लोग वही सीखेंगे…”
    संत प्रेमानंद जी महाराज ने एल्विश को समझाते हुए कहा – अगर तुम हाथ में शराब लेकर वीडियो बनाओगे, तो लाखों लोग तुमसे वही सीखेंगे। लेकिन अगर तुम भक्ति करोगे, तो वही लोग राधा नाम जपना शुरू करेंगे। इस बात को सुनकर एल्विश ने कहा कि वे अब अपनी छवि और कर्मों पर विशेष ध्यान देंगे ताकि उनके प्रशंसक भी सही दिशा में प्रेरित हों।

    संत प्रेमानंद जी महाराज की सेहत पर बोले स्वयं महाराज
    मुलाकात के दौरान महाराज ने अपनी सेहत के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा – मेरी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं, लेकिन भगवान की कृपा से अभी भी भक्तों से मिल पा रहा हूं। उनकी यह विनम्रता और दृढ़ता देखकर एल्विश यादव सहित वहां मौजूद सभी भक्त भावुक हो उठे।

    भक्ति के मार्ग पर एल्विश का नया कदम
    एल्विश यादव की यह मुलाकात केवल एक आध्यात्मिक अनुभव नहीं, बल्कि उनके जीवन का एक नया अध्याय मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब साझा कर रहे हैं और एल्विश के इस बदलाव की प्रशंसा कर रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    elvish yadav meet premanad ji maharaj elvish yadav meets premanand ji maharaj elvish yadav on premanand maharaj ji elvish yadav premanand ji maharaj elvish yadav premanand maharaj ji
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    CG Transfer Breaking: राज्य शासन ने 16 ASP अधिकारियों का प्रमोशन के साथ की नियुक्ति, जाने किन्हें कहा मिली पोस्टिंग

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.