Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शोरूम के बाहर खड़ी ब्लैक थार में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

    शोरूम के बाहर खड़ी ब्लैक थार में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 18, 2025 रायपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    शोरूम के बाहर खड़ी ब्लैक थार में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

    रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध इलाके में शुक्रवार शाम एक ब्लैक थार गाड़ी के अंदर से अर्धनग्न और सड़ी-गली लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के अनुसार, रालास महिंद्रा शोरूम के सामने सर्विस रोड पर कई दिनों से एक ब्लैक थार (वाहन क्रमांक CG 04 PX 6888) खड़ी थी। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक राहगीर वहां से गुजर रहा था, तभी उसे गाड़ी से तेज दुर्गंध आई। शक होने पर उसने वाहन के अंदर झांककर देखा तो पिछली सीट पर एक युवक की लाश पड़ी थी। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वाहन को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल की मॉर्च्युरी भेजा गया है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

    Read Also-  रायपुर में ई-चालान की हाईटेक कार्रवाई: 7 दिनों में जुर्माना न भरा तो कोर्ट पहुंचेगी फाइल, फर्जी मैसेजों से सावधान!

    पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि करीब 15 दिन पहले यही थार भिलाई-3 के पास सड़क हादसे का शिकार हुई थी। हादसे के बाद वाहन को खींचकर रालास महिंद्रा शोरूम के सामने सर्विस रोड पर छोड़ दिया गया था। बताया जा रहा है कि गाड़ी की खिड़कियां लॉक नहीं थीं, जिससे कोई भी अंदर जा सकता था।

    फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। वहीं, फोरेंसिक टीम ने वाहन से सैंपल एकत्र कर लैब भेज दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news raipur raipur raipur news raipur news today raipur samachar raipur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.