Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राज्योत्सव से पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़, बवाल के बाद दोबारा स्थापित

    राज्योत्सव से पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़, बवाल के बाद दोबारा स्थापित

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 27, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। राजधानी रायपुर में राज्योत्सव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। रविवार को हुए विवाद के बाद सोमवार को मूर्ति को पुनः स्थापित कर दिया गया है।

    संगठन ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताया है। प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ता भावुक हो गए, वहीं एक व्यक्ति छत्तीसगढ़ महतारी के लिए रोते हुए नजर आया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और एक संदेही को हिरासत में लिया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भाजपा ने जनआक्रोश को अनदेखा किया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह घटना कहीं भाजपा शासन की प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम तो नहीं है।

    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं बजरंग दल ने अपराधी का मुंडन कर जुलूस निकालने और 36 फीट ऊंची नई मूर्ति स्थापित करने की मांग की है।

    सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके। बताया जा रहा है कि एक विक्षिप्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    घटना उस समय हुई जब राम मंदिर तिराहा के पास छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा स्थापित मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति ने दीवार से उखाड़कर खंडित कर दिया। प्रतिमा का सिर भी अलग हो गया था। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.