Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अजीबो-गरीब मामला: क्रियाकर्म के दौरान घर लौटा ‘मृत’ बेटा, परिवार और पुलिस दोनों हुए हैरान

    अजीबो-गरीब मामला: क्रियाकर्म के दौरान घर लौटा ‘मृत’ बेटा, परिवार और पुलिस दोनों हुए हैरान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 5, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    अजीबो-गरीब मामला: क्रियाकर्म के दौरान घर लौटा 'मृत' बेटा, परिवार और पुलिस दोनों हुए हैरान

    सूरजपुर। जिले से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। यहां एक परिवार अपने बेटे के निधन का शोक मना रहा था, उसका क्रियाकर्म चल रहा था, तभी वह बेटा अचानक जिंदा घर लौट आया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और अब यह मामला पुलिस के लिए भी एक बड़ी पहेली बन गया है।

    दरअसल, बीते शनिवार को मानपुर क्षेत्र के एक कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में सूचना भेजी। इसी दौरान चंद्रपुर के रहने वाले एक परिवार ने उस शव की पहचान अपने लापता बेटे पुरुषोत्तम के रूप में की।

    Read Also-  पहलगाम आतंकी हमले में 11 जिंदगियां बचाने वाले नजाकत अली हुए राज्योत्सव में सम्मानित

    पुलिस ने परिजनों की शिनाख्त के आधार पर मर्ग कायम कर शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिवार को सौंप दिया। शव को पुलिस की मौजूदगी में दफनाया गया। इसके बाद परिजनों ने रीति-रिवाज के अनुसार क्रियाकर्म का आयोजन किया और रिश्तेदारों को सूचना देकर अंतिम संस्कार के बाद की रस्मों में शामिल होने बुलाया।

    लेकिन क्रियाकर्म के बीच अचानक यह खबर आई कि पुरुषोत्तम जिंदा है और घर लौट आया है। जब वह घर पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसे देखते ही दंग रह गए। जिन आंखों ने उसे अंतिम विदाई दी थी, उन्हीं आंखों ने उसे जीवित देखा खुशी और हैरानी दोनों के आंसू एक साथ बह निकले।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर नवा रायपुर के आसमान में चमकी सूर्यकिरण टीम, पेश किया रोमांचक हवाई करतब

    अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कुएं से मिला शव किसका था? पुलिस के लिए यह मामला अब एक नई चुनौती बन गया है। अधिकारियों के अनुसार, मृतक के कपड़े और अन्य सामान पुलिस के पास सुरक्षित रखे गए हैं। इन्हीं के आधार पर अब वास्तविक मृतक की पहचान की जाएगी। यदि कोई दावा सामने आता है, तो शव को कब्र से निकालकर दोबारा शिनाख्त की जाएगी।

    यह विचित्र घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक ओर परिवार अपने बेटे के लौट आने से खुश है, वहीं दूसरी ओर पुलिस इस रहस्य को सुलझाने में जुट गई है कि आखिर वह शव किसका था, जिसकी पहचान गलत हो गई थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg surajpur news Surajpur news surajpur news cg surajpur news in hindi surajpur news latest
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.