Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    May 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    May 25, 2026

    एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
    • छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    • बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता
    • मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश
    • CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  
    • मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 7 महीने की गर्भवती प्रेमिका की निर्मम हत्या: प्रेमी ने बरसाईं 40 से ज्यादा लाठियाँ, खत्म हुई दो जिंदगियाँ

    7 महीने की गर्भवती प्रेमिका की निर्मम हत्या: प्रेमी ने बरसाईं 40 से ज्यादा लाठियाँ, खत्म हुई दो जिंदगियाँ

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 10, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    7 महीने की गर्भवती प्रेमिका की निर्मम हत्या: प्रेमी ने बरसाईं 40 से ज्यादा लाठियाँ, खत्म हुई दो जिंदगियाँ

    सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां लिव-इन रिलेशन में रह रही 7 महीने की गर्भवती महिला की उसके प्रेमी ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमले में गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा का है।

    शराब पीने से परेशान होकर मायके गई थी महिला
    जानकारी के मुताबिक, ग्राम जजगा निवासी राजीव दास महंत (30) का गांव की ही युवती मनबसिया माझी (28) से प्रेम संबंध था। दोनों पिछले दो सालों से साथ रह रहे थे। राजीव ने अपने परिवार से अलग होकर किराना दुकान खोली थी, जिसका संचालन उसकी प्रेमिका मनबसिया करती थी। राजीव के लगातार शराब पीने से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी से परेशान होकर मनबसिया कुछ दिनों पहले बिना बताए मायके चली गई थी।

    प्रेमी ने मायके से बहला-फुसलाकर बुलाया और की हत्या
    शुक्रवार, 7 नवंबर को राजीव जब घर लौटा तो मनबसिया घर पर नहीं थी। पूछताछ में पता चला कि वह मायके गई है। इसके बाद वह करीब 2 किलोमीटर दूर ससुराल पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर घर ले आया। घर पहुंचते ही उसने कमरे में बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मनबसिया को 40 से ज्यादा लाठियों से पीटा गया। जब वह बेहोश हो गई, तो आरोपी ने कमरे को बाहर से बंद कर भाग गया।

    Read Also-  आबकारी विभाग की टीम पर वसूली का आरोप: दुकानदार से 15 हजार छीने, नाबालिग को जंगल में ले जाकर पीटा, शिकायत दर्ज

    लोगों ने वीडियो बनाया, पर किसी ने नहीं बचाया
    घटना के दौरान आसपास के लोगों ने राजीव को अपनी प्रेमिका को पीटते देखा। कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया, लेकिन किसी ने महिला को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। जब देर रात तक घर से कोई आवाज नहीं आई, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। 112 और 108 की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहां मनबसिया मृत पड़ी मिली।

    पोस्टमॉर्टम में निकला गर्भस्थ शिशु, आरोपी गिरफ्तार
    पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टरों ने मृत महिला के गर्भ से शिशु को बाहर निकाला। दोनों की मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी राजीव दास महंत को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh crime news crime news latest crime news cg surajpur crime news surguja surguja crime news surguja news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.