Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » MP NEWS: नवंबर की कड़क ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, शिवपुरी में पारा 8°C तक, भोपाल में लगातार 7 रातें 9°C से नीचे

    MP NEWS: नवंबर की कड़क ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, शिवपुरी में पारा 8°C तक, भोपाल में लगातार 7 रातें 9°C से नीचे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 14, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    ठंड ने कसा शिकंजा: पहाड़ों से मैदान तक शीतलहर का कहर, कई राज्यों में अलर्ट जारी

    भोपाल। मध्यप्रदेश में नवंबर की शुरुआत में ही ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात शिवपुरी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उधर, राजधानी भोपाल और इंदौर में पारे में मामूली बढ़त जरूर दर्ज की गई, लेकिन दोनों शहरों का रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछले सात दिनों से यहां पारा लगातार 8 डिग्री के आसपास बना हुआ था। इंदौर में तापमान 8.2 डिग्री, जबलपुर में 9.4 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री और उज्जैन में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छतरपुर के नौगांव और राजगढ़ में पारा 8.2 डिग्री, उमरिया में 8.6 डिग्री, रीवा में 8.8 डिग्री, जबकि छिंदवाड़ा और बालाघाट के मलाजखंड में तापमान 9.5 डिग्री रहा। मंडला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।

    Read Also-  ग्वालियर में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही थी, दो स्पा सेंटरों में करती थी काम

    मौसम विशेषज्ञ पी.के. शाह ने बताया कि उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं का प्रभाव ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर, सागर और भोपाल संभाग में अधिक दिखाई दे रहा है। पचमढ़ी क्षेत्र पर इन हवाओं का असर कम है, जिसके कारण वहां की रातें भोपाल और इंदौर जितनी ठंडी नहीं हैं।

    ठंड के असर को देखते हुए डिंडौरी में प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने आदेश जारी करते हुए स्कूल का समय सुबह 8:30 बजे से कर दिया।

    देहरादून-शिमला से भी ठंडा इंदौर
    उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में भी तापमान मध्यप्रदेश की तुलना में अधिक है। बुधवार-गुरुवार की रात देहरादून में तापमान 10 डिग्री, शिमला में 8.2 डिग्री और ऊना में 8 डिग्री रहा। वहीं, इंदौर में 7.6 डिग्री और भोपाल में 8.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह से यही स्थिति बनी हुई है।

    राजगढ़ में सबसे अधिक सर्दी, पारा 7.4 डिग्री
    प्रदेश के उत्तरी इलाकों में ठंड का असर और तेज है। राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। जबलपुर में 9.9 डिग्री, ग्वालियर में 11.4 डिग्री और उज्जैन में 10.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। अन्य जिलों में भी पारा लगातार लुढ़क रहा है। मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 13.4 डिग्री रहा।

    Read Also-  MYH अस्पताल में इलाज के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, शातिर ठग गिरफ्तार

    कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति
    प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। अनूपपुर और बालाघाट में कोल्ड डे के हालात हैं, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में कोल्ड वेव का प्रभाव देखा जा रहा है।

    क्या होता है कोल्ड डे?
    मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम हो जाए और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री या अधिक गिर जाए, तो ऐसी स्थिति को कोल्ड डे कहा जाता है। अनूपपुर और बालाघाट में इसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है, जहां दिन और रात दोनों तापमान सामान्य से काफी नीचे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    mp news mp news in hindi mp weather news mp weather news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.