Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » MYH अस्पताल में इलाज के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, शातिर ठग गिरफ्तार

    MYH अस्पताल में इलाज के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, शातिर ठग गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 8, 2025 मध्यप्रदेश No Comments2 Mins Read
    MYH अस्पताल में इलाज के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, शातिर ठग गिरफ्तार

    इंदौर। जिले के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में मरीजों के परिजनों के साथ ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शातिर ठग ने खुद को अस्पताल से जुड़ा बताकर लोगों को अच्छा इलाज कराने का झांसा दिया और उनसे हजारों रुपए ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के बाद अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    संयोगितागंज थाना पुलिस के अनुसार, फरियादी अजय सोलंकी (24) निवासी मनावर ने बताया कि वह अपनी मां को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर आया था। जब डॉक्टर ऑपरेशन के लिए मां को अंदर ले गए, तो वह अपने जीजा राहुल के साथ बाहर बैठा था। तभी एक व्यक्ति वहां आया और बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद उसने कहा कि वह “अच्छा इलाज” करवा सकता है, लेकिन इसके लिए पैसे लगेंगे। उसके झांसे में आकर राहुल ने आरोपी के मोबाइल पर बारकोड स्कैन कर 8 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

    Read Also-  मध्यप्रदेश में समय से पहले ठंड का प्रकोप, इंदौर में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा

    इसी तरह आरोपी ने अस्पताल में मौजूद अन्य दो लोगों – सडिया पिता सुखलाल से 5 हजार रुपए और गोलू अय्यर से 9 हजार रुपए – इलाज के नाम पर ठग लिए। जब काफी समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई या इलाज की बात आगे नहीं बढ़ी, तो सभी को धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

    इसके बाद पीड़ितों ने संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम अरविंद मालवीय, निवासी गोरी नगर, भिंड बताया गया है।

    एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। उसने बताया कि वह अस्पताल में इलाज कराने आए देहात के लोगों को निशाना बनाकर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी से कुछ राशि बरामद की है और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड व बैंक खातों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या उसने पहले भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    indore city news indore crime news indore news indore news in hindi indore news mp indore viral news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायगढ़ में एसडीएम बाबू को 1 लाख रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

    जबलपुर के सिंधी कैंप और बाबा टोला में अवैध शराब से पिछले 6 महीनों में 19 मौतें, स्थानीय लोग में आक्रोश

    माड़ा रेंज में बेखौफ लकड़ी तस्करी, वायरल वीडियो ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    इंदौर में दूषित पानी से बीमार लोगों को मुफ्त इलाज देने के निर्देश, हाई कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

    इंदौर में दूषित पानी से हालात गंभीर, भागीरथपुरा में सात की मौत, 100 से अधिक बीमार

    रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, दो नाबालिग की दर्दनाक मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.