Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी, योग्य गुरु न मिले तो शिव को मानें गुरु: पंडित प्रदीप मिश्रा

    July 29, 2026

    भारी बारिश के बीच सीएम साय का बड़ा निर्देश, बाढ़ प्रभावितों तक तुरंत पहुंचे मदद

    July 29, 2026

    किसान आंदोलन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान, बोले- जनता और किसानों दोनों के हितों का रखेंगे ध्यान

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी, योग्य गुरु न मिले तो शिव को मानें गुरु: पंडित प्रदीप मिश्रा
    • भारी बारिश के बीच सीएम साय का बड़ा निर्देश, बाढ़ प्रभावितों तक तुरंत पहुंचे मदद
    • किसान आंदोलन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान, बोले- जनता और किसानों दोनों के हितों का रखेंगे ध्यान
    • दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता
    • 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ 31 जुलाई को लॉन्च होगा OnePlus N6x
    • किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव
    • मेरिट लिस्ट में नाम आने से नियुक्ति का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का अहम फैसला
    • एमपी कैबिनेट ने खोला विकास का खजाना: IT, हॉकी, सिंचाई और मिशन शक्ति समेत कई प्रस्ताव मंजूर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मध्यप्रदेश में समय से पहले ठंड का प्रकोप, इंदौर में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा

    मध्यप्रदेश में समय से पहले ठंड का प्रकोप, इंदौर में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 8, 2025 मध्यप्रदेश No Comments3 Mins Read
    मध्यप्रदेश में समय से पहले ठंड का प्रकोप, इंदौर में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा

    भोपाल। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के असर से इस बार मध्यप्रदेश में सर्दी ने तय समय से पहले दस्तक दे दी है। नवंबर के पहले ही सप्ताह में प्रदेश ठिठुरने लगा है। शुक्रवार और शनिवार की रात कई शहरों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर में पिछले 25 सालों में नवंबर की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। शहर में पारा ऐतिहासिक रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया। इंदौर में नवंबर का अब तक का न्यूनतम तापमान 1938 में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

    राजधानी भोपाल में पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो पिछले दस वर्षों में दूसरा सबसे कम तापमान है। पिछले साल यहां 8.2 डिग्री दर्ज हुआ था। ग्वालियर में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 10.4 डिग्री, जबलपुर में 12.2 डिग्री, राजगढ़ में 7.4 डिग्री और रीवा में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लगातार दूसरी रात राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

    नवंबर की शुरुआत में ही तेज हुई सर्दी
    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्यतः प्रदेश में ठंड की शुरुआत नवंबर के दूसरे पखवाड़े से होती है, लेकिन इस बार ठंड ने एक सप्ताह पहले ही दस्तक दे दी। विशेषज्ञ बताते हैं कि मानसून के बाद वातावरण में नमी घटने से रातें जल्दी ठंडी होने लगती हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर-पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं के कारण मैदानों में भी ठंड का असर बढ़ा है। इस प्रक्रिया को ‘विंड पैटर्न सेट होना’ कहा जाता है।

    Read Also-  कलयुगी भाई ने चचेरी बहन को बनाया हवस का शिकार, ऐसे उजागर हुई उसकी दरिंदगी की दास्तान

    झाबुआ में रिकॉर्ड गिरावट, स्कूलों के समय में बदलाव
    झाबुआ जिले में तीन दिनों में तापमान में 8.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए कलेक्टर नेहा मीना ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब नर्सरी से कक्षा 3 तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से पहले नहीं और कक्षा 4 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 8 बजे से पहले नहीं लगेंगी। यह आदेश जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं पर लागू होगा।

    कोहरे का असर बढ़ेगा, विजिबिलिटी घटने लगी
    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अब ठंड के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। देर रात और अलसुबह ठंड अधिक महसूस की जा रही है। मंडला में विजिबिलिटी मात्र 1-2 किलोमीटर, जबकि जबलपुर, रीवा और सतना में 2 से 4 किलोमीटर तक दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरा और घना होगा।

    पिछले 10 सालों से ठंड और बारिश का ट्रेंड जारी
    प्रदेश में पिछले दस वर्षों से नवंबर में ठंड के साथ हल्की बारिश का ट्रेंड बना हुआ है। इस साल भी मौसम का रुख कुछ ऐसा ही रहेगा। अक्टूबर में प्रदेश में सामान्य से 121% ज्यादा बारिश हुई है। औसतन 1.3 इंच के मुकाबले 2.8 इंच वर्षा दर्ज की गई।

    भोपाल में दिन के तापमान में भी गिरावट रही। 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले 25 वर्षों में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। उज्जैन, छतरपुर, नरसिंहपुर समेत कई शहरों में दिन का पारा 24 डिग्री से नीचे रहा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    madhya pradesh live news madhya pradesh news madhya pradesh news live madhya pradesh news today madhya pradesh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी, योग्य गुरु न मिले तो शिव को मानें गुरु: पंडित प्रदीप मिश्रा

    किसान आंदोलन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान, बोले- जनता और किसानों दोनों के हितों का रखेंगे ध्यान

    किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव

    एमपी कैबिनेट ने खोला विकास का खजाना: IT, हॉकी, सिंचाई और मिशन शक्ति समेत कई प्रस्ताव मंजूर

    बलराम कृषि महोत्सव में CM डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं की बौछार, किसानों को ₹3300 करोड़ ट्रांसफर

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.