आशीष पदमवार. बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक गंभीर साजिश को विफल करते हुए बड़ी घटना को टाल दिया। भैरमगढ़ थाना एवं बीजापुर बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम उसपरी क्षेत्र में नियमित गश्त और सर्चिंग अभियान पर निकली थी।
Read Also- चलती ई-रिक्शा में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, परिजन बोले- एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को सड़क किनारे संदिग्ध इलेक्ट्रिक तार दिखाई दिया। तत्पश्चात पूरे क्षेत्र की सघन तलाशी ली गई। सर्चिंग में टीम को एक स्टील टिफ़िन में छिपा लगभग 10 किलोग्राम वजन का कमांड IED बरामद हुआ, जिसे माओवादी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से प्लांट कर गए थे।
Read Also- सावधान! SIR फ़ॉर्म के नाम पर बढ़ते OTP फ्रॉड को लेकर छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी की चेतावनी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीजापुर BDS टीम ने मौके पर ही अत्यंत सावधानी और तकनीकी दक्षता के साथ IED को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया। विस्फोटक के समय पर मिल जाने से संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई तथा क्षेत्र में गश्त कर रही टीम की सतर्कता एक बार फिर प्रभावी सिद्ध हुई।




