Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    May 26, 2026

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    May 26, 2026

    1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    • छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
    • छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CGPSC-2024 मेंस का रिजल्ट जारी: देवेश प्रसाद साहू ने किया टॉप, टॉप-5 में सभी पुरुष, टॉप-10 में 2 महिलाएं

    CGPSC-2024 मेंस का रिजल्ट जारी: देवेश प्रसाद साहू ने किया टॉप, टॉप-5 में सभी पुरुष, टॉप-10 में 2 महिलाएं

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 21, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    CGPSC-2024 मेंस का रिजल्ट जारी: देवेश प्रसाद साहू ने किया टॉप, टॉप-5 में सभी पुरुष, टॉप-10 में 2 महिलाएं

    रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के मुख्य परीक्षा के परिणाम 20 नवंबर की रात घोषित कर दिए। इस बार टॉप-5 में सभी उम्मीदवार पुरुष रहे, जबकि टॉप-10 में दो महिलाएं शामिल हैं। पहले स्थान पर देवेश प्रसाद साहू ने कब्जा किया।

    रिजल्ट जारी होते ही CGPSC की वेबसाइट कुछ समय के लिए क्रैश हो गई थी। इस वर्ष कुल 643 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं।

    टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची:

    1. देवेश प्रसाद साहू
    2. स्वप्निल वर्मा
    3. यशवंत देवांगन
    4. पोलेश्वर साहू
    5. पारस शर्मा
    6. सताक्षी पांडेय
    7. अंकुश बनर्जी
    8. सृष्टि गुप्ता
    9. प्रशांत वर्मा
    10. सागर वर्मा

    नवंबर 2024 में PSC ने कुल 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में और मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून तक आयोजित हुई थी। 31 अक्टूबर को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। पदों के तीन गुना उम्मीदवार, यानी 643 अभ्यर्थी, साक्षात्कार के लिए चयनित हुए हैं।

    फेसलेस इंटरव्यू पहली बार लागू:
    पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस बार PSC ने ‘फेसलेस इंटरव्यू’ प्रक्रिया अपनाई। इंटरव्यूअर को उम्मीदवार की पहचान नहीं दिखाई जाएगी और सभी को कोड नंबर प्रदान किए गए हैं। इंटरव्यू 10 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा।

    भर्ती किन विभागों में होगी:
    PSC 2024 के माध्यम से कुल 17 विभागों में भर्ती की जाएगी। प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

    • डिप्टी कलेक्टर – 7 पद
    • उप पुलिस अधीक्षक (DSP) – 21 पद
    • राज्य वित्त सेवा अधिकारी
    • जिला आबकारी अधिकारी
    • सहायक संचालक (वित्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण)

    अन्य महत्वपूर्ण पद:

    • मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत
    • बाल विकास परियोजना अधिकारी
    • छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी
    • नायब तहसीलदार
    • राज्य कर निरीक्षक
    • उप पंजीयक
    • सहकारिता निरीक्षक
    • सहायक जेल अधीक्षक

    सबसे अधिक 90 पद आबकारी उप निरीक्षक के लिए हैं। कुल भर्ती 246 पदों पर होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news cgpsc cgpsc 2024 interview CGPSC-2024
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.