Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    July 21, 2026

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
    • ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
    • दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » फर्जी IB अधिकारी बनकर ठगों ने BJP विधायक सुनील सोनी को दिया धमकी भरा कॉल, साइबर सेल जांच में जुटी

    फर्जी IB अधिकारी बनकर ठगों ने BJP विधायक सुनील सोनी को दिया धमकी भरा कॉल, साइबर सेल जांच में जुटी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 21, 2025 रायपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    फर्जी IB अधिकारी बनकर ठगों ने BJP विधायक सुनील सोनी को दिया धमकी भरा कॉल, साइबर सेल जांच में जुटी

    रायपुर। राजधानी रायपुर  में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने भाजपा विधायक सुनील सोनी को फोन कर खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताया और उन्हें आतंकवादी हमले से जोड़कर धमकाने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तुरंत इसकी शिकायत एसएसपी और साइबर सेल से की। फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

    मिली जानकरी के मुताबिक, 19 नवंबर की शाम विधायक सुनील सोनी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को IB अधिकारी बताया और कहा कि उनका नंबर पहलगाम (कश्मीर) में हुए आतंकी हमले की जांच में मिला है। ठग ने दावा किया कि इस नंबर से हमले से जुड़ी कई कॉल्स की गई हैं। इतना ही नहीं, उसने विधायक को दिल्ली स्थित IB कार्यालय में पूछताछ के लिए तुरंत बुलाए जाने की बात भी कही।

    Read Also-  एसीबी की बड़ी कार्रवाई: नगर पालिका इंजीनियर 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    विधायक सुनील सोनी ने जब अपना परिचय देते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं, तब भी ठग ने धमकाते हुए कहा— “कौन हो इससे फर्क नहीं पड़ता… घटना में आपकी संलिप्तता पाई गई है।” विधायक के अनुसार, कॉल की भाषा और तरीका देखने से उन्हें समझ आ गया कि यह एक संगठित ठगी का प्रयास है।

    घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और साइबर सेल को दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कॉल हरियाणा के गुड़गांव क्षेत्र से किया गया था। साइबर विशेषज्ञ नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाल रहे हैं।

    विधायक सुनील सोनी ने कहा कि ठग इसी तरीके से किसी भी आम व्यक्ति को डरा-धमकाकर डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं में फंसा देते हैं। इसलिए ज़रूरत है कि हर नागरिक जागरूक रहे और ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल पर भरोसा न करे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chhattisgarh cg news chhattisgarh news Chhattisgarh updates Latest Chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रायपुर प्रेस क्लब का ‘दृश्य संवाद 2026’, तीन दिन तक सजेगी फोटो प्रदर्शनी

    सोनम वांगचुक के समर्थन में रायपुर की सड़कों पर उतरे युवा, नीट पेपर लीक पर जताया आक्रोश

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.