Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने सरेंडर की इच्छा जताई, MP-CG-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों को भेजा पत्र

    नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने सरेंडर की इच्छा जताई, MP-CG-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों को भेजा पत्र

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 24, 2025 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read
    नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने सरेंडर की इच्छा जताई, MP-CG-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों को भेजा पत्र

    जगदलपुर।  नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने पहली बार सरकारी स्तर पर आत्मसमर्पण की स्पष्ट इच्छा जताई है। MMC जोन के प्रवक्ता अनंत द्वारा जारी प्रेस रिलीज में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सरकार से पुनर्वास योजना स्वीकार करने की इच्छा व्यक्त की गई है। संगठन ने 15 फरवरी 2026 तक का समय मांगा है, ताकि पूरी प्रक्रिया को सामूहिक सहमति से अंतिम रूप दिया जा सके। साथ ही इस वर्ष PLGA सप्ताह नहीं मनाने का निर्णय भी घोषित किया गया है।

    Read Also-   CG NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही, शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित

    सशस्त्र संघर्ष को अस्थाई विराम
    प्रवक्ता अनंत के अनुसार, केंद्रीय कमेटी के सदस्य और पोलित ब्यूरो मेंबर कॉमरेड सोनू दादा ने बदलते हालात का मूल्यांकन करते हुए सशस्त्र संघर्ष को अस्थाई विराम देने का निर्णय लिया है। इस फैसले का समर्थन CCM सतीश दादा और CCM चंद्रन्ना ने भी किया है। MMC जोन ने सामूहिक निर्णय प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता बताई है।

    PLGA सप्ताह रद्द, अभियान रोकने की अपील
    संगठन ने कहा कि वह जनवादी केंद्रीयता की पद्धति पर चलता है, इसलिए अंतिम निर्णय तक संदेश सभी साथियों तक पहुंचाना आवश्यक है। इसी कारण उन्होंने तीनों राज्य सरकारों से इस अवधि में सुरक्षाबलों के अभियान रोकने की अपील की है। संगठन ने आश्वासन दिया है कि वे इस बार PLGA सप्ताह नहीं मनाएंगे और किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं करेंगे।

    ऑपरेशनों और मुखबिर गतिविधियों पर रोक की मांग
    प्रेस रिलीज में सरकार से यह आग्रह भी किया गया है कि मुखबिर-आधारित ऑपरेशनों और इनपुट आधारित कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। साथ ही, संगठन ने सरकार से रेडियो पर उनका संदेश प्रसारित करने का अनुरोध किया है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में मौजूद सदस्य भी सूचित हो सकें।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिज़ाज: दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी 

    जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से मिलने की इच्छा
    MMC जोन ने इच्छा जताई है कि उन्हें कुछ जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों व यूट्यूबर पत्रकारों से मिलने का अवसर दिया जाए, ताकि आत्मसमर्पण की अंतिम तारीख तय कर इसे जल्द घोषित किया जा सके। समिति ने मध्यस्थों से सरकार और संगठन के बीच संवाद बढ़ाने की भी अपील की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh breaking news chhattisgarh crime chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    जगदलपुर में कार के भीतर SDO की मौत: इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी ब्रेज़ा बनी रहस्य का केंद्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.