रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के अर्पोरा स्थित नाइटक्लब में लगी भीषण आग में २३ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोकाकुल परिवारों को इस दुख की घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करे। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनाएं गोवा के भाई-बहनों के साथ हैं।
गोवा के अर्पोरा में आधी रात के आसपास नाइटक्लब में आग लगने से २३ लोगों की मौत हुई तथा कई घायल हुए हैं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।




