Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, May 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ठंड ने कसा शिकंजा: पहाड़ों से मैदान तक शीतलहर का कहर, कई राज्यों में अलर्ट जारी

    ठंड ने कसा शिकंजा: पहाड़ों से मैदान तक शीतलहर का कहर, कई राज्यों में अलर्ट जारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 13, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    ठंड ने कसा शिकंजा: पहाड़ों से मैदान तक शीतलहर का कहर, कई राज्यों में अलर्ट जारी

    नेशनल डेस्क। देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी ने अब जोर पकड़ लिया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों तक साफ दिखाई देने लगा है। ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण तापमान लगातार गिर रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) ने इसे देखते हुए कई राज्यों में शीतलहर (Cold Wave Alert) की चेतावनी जारी की है।

    IMD के अनुसार, 13 दिसंबर को कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है। वहीं 13 से 15 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश भी कोहरे की चपेट में रह सकते हैं।

    पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी
    मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी (Snowfall in Hills) का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

    Read Also-  रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आज जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में होंगे शामिल 

    दिल्ली-NCR में ठंड के साथ प्रदूषण की मार
    राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्दी के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। 400 से अधिक AQI के साथ नोएडा देश के सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली-NCR में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में हवा की रफ्तार लगभग 5 किमी प्रति घंटे रह सकती है और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

    उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट
    |उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 13 से 15 दिसंबर तक ठंड का असर बना रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गलन और ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है।

    बिहार में भी बढ़ी ठंड
    बिहार में भी ठंड का असर तेज हो गया है। पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया और आरा समेत कई शहरों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। पछुआ हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। IMD के अनुसार, शाम के समय भी कई इलाकों में धुंध छाई रह सकती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    IMD forecast IMD weather imd weather forecast imd weather update weather forecast india weather news india
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.