Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, May 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ऑनलाइन बेटिंग के नाम पर पांच साल तक ठगी, साइबर अपराधियों ने युवक से ठगे 75 लाख रुपए

    ऑनलाइन बेटिंग के नाम पर पांच साल तक ठगी, साइबर अपराधियों ने युवक से ठगे 75 लाख रुपए

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 15, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read

    सिकंदराबाद। साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को बड़ी चालाकी से न सिर्फ एक बार बल्कि दो बार निशाना बनाया गया। हैरानी की बात यह रही कि पीड़ित करीब पांच साल तक ठगी का शिकार होता रहा और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। अंततः युवक से कुल 75 लाख रुपये की ठगी की गई।

    तेलंगाना के सिकंदराबाद निवासी 32 वर्षीय युवक को वर्ष 2021 में व्हाट्सएप के माध्यम से एक व्यक्ति का संदेश मिला। संदेश भेजने वाले ने खुद को प्रमोशनल ऑनलाइन बेटिंग गेम्स से जुड़ा स्टाफ बताया। उसने क्रिकेट, तीन पत्ती और कसीनो जैसे ऑनलाइन गेम्स में निवेश कर मोटी कमाई का दावा किया और Fivestar Cricket Aviator Flight Game के जरिए अधिक लाभ कमाने का लालच दिया।

    आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने शुरुआत में 10 हजार रुपये का निवेश किया। कुछ समय बाद उसे मामूली रकम रिटर्न के रूप में मिली, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद उसने अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से और पैसे निवेश किए, लेकिन धीरे-धीरे उसकी पूरी राशि डूब गई।

    इसके बावजूद वर्ष 2022 में उसी व्यक्ति से दोबारा संपर्क हुआ। इस बार आरोपी ने एक नए प्लेटफॉर्म की जानकारी दी और फिर से निवेश के लिए राजी कर लिया। पीड़ित ने छोटे अमाउंट से निवेश शुरू किया और वर्ष 2025 तक विभिन्न बैंक खातों, यूपीआई और मोबाइल नंबरों पर कुल 75 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने रकम निकालने की कोशिश की, तब उसे ठगी का एहसास हुआ।

    मामले के सामने आने के बाद तेलंगाना पुलिस ने आम जनता के लिए सार्वजनिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से गैरकानूनी ऑनलाइन बेटिंग और कसीनो प्लेटफॉर्म से दूर रहने की अपील की है। एडवाइजरी में बताया गया है कि साइबर ठग आमतौर पर व्हाट्सएप, टेलीग्राम, एसएमएस और सोशल मीडिया के जरिए कम समय में मोटी कमाई का लालच देते हैं।

    पुलिस के अनुसार, ठग शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए कुछ रकम वापस कर देते हैं, फिर बड़ी राशि अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराने को कहते हैं। ये सभी प्लेटफॉर्म गैरकानूनी होते हैं और बड़ी रकम मिलने के बाद ठग अपने संपर्क नंबर और प्लेटफॉर्म बंद कर फरार हो जाते हैं।

    पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्वरित और अधिक मुनाफे के दावों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन निवेश या गेमिंग ऑफर से दूर रहें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.