रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। वे सुबह 11.30 बजे मंत्रालय में विभागीय बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में संलग्न रहेंगे।
शाम 5 बजे मुख्यमंत्री साय भाजपा प्रदेश कार्यालय में VB-GRG बिल, विकसित भारत–गारंटी फ़ॉर रोज़गार और आजीविका मिशन ग्रामीण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ राज्य विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के संबंध में भी जानकारी साझा करेंगे।
इधर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी आज अपने विभाग की दो वर्षों की उपलब्धियों को लेकर प्रेस वार्ता करेंगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार को दोपहर 12.30 बजे नया रायपुर में आयोजित होगी। मंत्री राजवाड़े महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगी।




