बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कुल 52 नक्सलियों ने का आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में पुना मार्गेम योजना के तहत नक्सली मुख्यधारा में शामिल होंगे। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बीजापुर एसपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने हिंसा का रास्ता अपना लिया है। टारगेट 2026 से पहले नक्सल संगठन सिमटने लगा। आपको बता दें कि, कुल 1 करोड़ 45 लाख के इनामी नक्सलियों ने समर्पण किया है।
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि, CRPF और सुरक्षाबलों के प्रयासों से यह 52 माओवादी मुख्यधारा में वापस लौटे हैं। इनमे 21 महिला कैडर और 31 पुरुष कैडर शामिल हैं। इसमें उत्तम बात यह है कि, इनमें बड़े कैडर में शामिल माओवादी भी शामिल हैं। सरकार की योजनाओं और सुरक्षाबलों की एंटी नक्सल ऑपरेशन से यह सफलता प्राप्त हुई है।




