रायपुर। Special train for Rathyatra 2025: रथयात्रा महापर्व 2025 के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल की है। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और रथयात्रा के सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गोंदिया से कटक और कटक से गोंदिया के बीच TOD स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
Special train for Rathyatra 2025: यह विशेष ट्रेन 08893/08894 नंबर के तहत संचालित की जाएगी और कुल 10 ट्रिप्स में यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी। यह कदम रथयात्रा के दौरान यात्रियों की भीड़ प्रबंधन में अहम भूमिका निभाएगा।
Read Also- टीचर बहू के खिलाफ महिला आयोग पहुंची सास, अफेयर का खुला राज, नौकरी से बर्खास्त
ट्रेन संचालन का विस्तृत शेड्यूल:
ट्रेन नंबर 08893 (गोंदिया से कटक):
- चलने की तिथियां:
26 जून, 28 जून, 30 जून, 2 जुलाई और 5 जुलाई 2025 - प्रस्थान समय:
दोपहर 1:30 बजे गोंदिया से - प्रमुख पड़ाव:
डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, लखौली, महासमुंद होते हुए कटक तक
ट्रेन नंबर 08894 (कटक से गोंदिया):
- चलने की तिथियां:
28 जून, 29 जून, 1 जुलाई, 3 जुलाई और 7 जुलाई 2025 -
प्रमुख पड़ाव:
कटक, भुवनेश्वर, संबलपुर, टिटलागढ़ होते हुए गोंदिया तक Special train for Rathyatra 2025




