Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन

    September 8, 2026

    PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय

    September 8, 2026

    मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन
    • PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय
    • मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल
    • लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए
    • कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश
    • सेवानिवृत्त ITS अधिकारी विजय कुमार छबलानी बने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT विभाग के OSD
    • वन विभाग की सफलता बजट खर्च से नहीं, धरातल पर दिखने वाले परिणामों से मापी जाएगी: मंत्री केदार कश्यप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए 7 लाख की डील? छत्तीसगढ़ कांग्रेस में रिश्वतखोरी का आरोप, पूर्व विधायक ने सह प्रभारी पर साधा निशाना

    जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए 7 लाख की डील? छत्तीसगढ़ कांग्रेस में रिश्वतखोरी का आरोप, पूर्व विधायक ने सह प्रभारी पर साधा निशाना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 8, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए 7 लाख की डील? छत्तीसगढ़ कांग्रेस में रिश्वतखोरी का आरोप, पूर्व विधायक ने सह प्रभारी पर साधा निशाना

    अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी होने से पहले ही पार्टी के अंदर विवादों का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने अब प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिलाध्यक्ष बनाने के नाम पर दावेदारों से 5 से 7 लाख रुपये तक की रिश्वत मांगी जा रही है।

    बृहस्पति सिंह ने आरोप लगाया कि, बलरामपुर, बैकुंठपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर और जशपुर जिलों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उनके मुताबिक, दावेदारों को एक मोबाइल नंबर से कॉल किया जा रहा है, जिसमें खुद को “जरिता मैडम का पीए” बताया जाता है। बाद में एक महिला की आवाज में कहा जाता है -“जरिता जी बात करेंगी… 5 से 7 लाख दो, जिलाध्यक्ष बना देंगे।”

    Read Also-  SIR पर सियासी संग्राम: बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा दावा- रायपुर में 1 लाख फर्जी वोटर! बैज ने किया पलटवार, कहा- भाजपा ने खुद खोल दी पोल

    पूर्व विधायक ने यह भी दावा किया कि यह सिलसिला नया नहीं है। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा पर भी आरोप लगाया कि विधानसभा टिकट वितरण के दौरान भी उन्होंने प्रत्याशियों से पैसे वसूले थे। सिंह ने कहा, कुमारी शैलजा की कार्यशैली से छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमजोर हुई और अब वही स्थिति फिर से पैदा की जा रही है। इन गंभीर आरोपों पर जरिता लैतफलांग ने प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए सिर्फ इतना कहा, “नो कमेंट।”

    वहीं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पति सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं, इसलिए इस तरह के बयान देकर कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

    इस बीच, अंबिकापुर कोतवाली थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पति सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन सौंपा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political news cg political news today latest news on politics news from chhattisgarh today news of chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन

    PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय

    मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.