रायपुर। राजधानी में AIIMS में कार्यरत एक डॉक्टर के साथ 46 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर राहुल कुमार ने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कई इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार ने लगाया बैन, राष्ट्रहित के विरुद्ध काम करने का आरोप
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर राहुल की मुलाकात दो महीने पहले एक मैट्रिमोनियल साइट पर डॉक्टर राधिका मुखर्जी नामक महिला से हुई थी। महिला व्हाट्सएप कॉल पर बात करती थी और दोनों के बीच शादी को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान महिला ने “प्लस 500 ग्लोबल सीएस” नाम की एक ट्रेडिंग साइट के बारे में बताते हुए डबल मुनाफे और भविष्य में अस्पताल खोलने का सपना दिखाया।
महिला के बार-बार कहने पर राहुल ने 30 लाख रुपए बैंक से लोन लिया और 16 लाख रुपए अन्य स्रोतों से जुटाए। 3 अप्रैल से 14 मई 2025 के बीच उसने 17 बार में कुल 46 लाख रुपए इन्वेस्ट किए। साइट में मुनाफा दिखाया गया, लेकिन पैसे निकालने पर असफल रहा। जब महिला से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका फोन बंद मिला। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।




