रायपुर। शहर के व्यस्तम पचपेडी नाका चौक ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
कलर्स मॉल से लौटते समय हुआ हादसा
मामले में खमतराई निवासी युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह नगर निगम रायपुर के सामने ‘अमृत तुल्य चाय’ की दुकान संचालित करता है और शुक्रवार को वह अपनी दोस्त नेहा साहू के साथ कलर्स मॉल से भाठागांव की ओर अपनी कार (CG10BD6071) से जा रहा था।
जैसे ही वे पचपेडी नाका ओवरब्रिज के नीचे मुख्य सड़क पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक (CG04LF8975) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, कोई घायल नहीं
हादसे में कार को गंभीर क्षति पहुंची है। लेकिन राहत की बात यह रही कि कार सवार दोनों लोग सुरक्षित रहे। प्रत्यक्षदर्शी के रूप में नेहा साहू ने हादसे को अपनी आंखों से देखा, वहीं आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने भी दुर्घटना होते हुए देखा व आवाज सुनी।
पुलिस जांच में जुटी, लापरवाह ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराकर दोषी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।




