Tragic Accident News : सोनभद्र के बभनी क्षेत्र के दरनखाड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Read Also- बिलासपुर में सात लोगों की संदिग्ध मौत का मामला, प्रशासन ने दी स्पष्ट जानकारी, बताई ये वजह…
Tragic Accident News : मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान रायपुर निवासी लक्ष्मीबाई (30), अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मणी यादव (56) के रूप में हुई है। घायलों में रामकुमार (33), दिलीप देवी (58), अभिषेक, अहान (4), योगी लाल (36), हर्षित (ढाई वर्ष) और सुरेंद्री देवी (32) शामिल हैं।
Read Also- कलयुगी बेटे ने पिता को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, दोनों पैर तोड़े, सिर पर किया वार, आरोपी फरार…
Tragic Accident News : इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।




