डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर सिघोला बाँधा तालाब के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया.
महिंद्रा ट्रैक्टर के शोरूम में लगी भीषण आग : ट्रैक्टर जलकर खाक, दमकल टीम ने आग पर पाया काबू
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक खैरागढ़ की ओर से डोंगरगढ़ की तरफ आ रहा था, तभी विपरीत दिशा की ओर से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही युवक ट्रक के नीचे आ गया और ड्राइवर ने बिना रुके उसे कुचलते हुए वाहन लेकर फरार हो गया.
मुर्शिदाबाद हिंसा : तीन लोगों की मौत, 110 गिरफ्तार; HC ने दिए केंद्रीय बल की तैनाती के निर्देश
हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवक का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में सड़क पर पड़ा था. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.




