Latest CG Durg News : दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गौवंश के चमड़े से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। यह घटना तब सामने आई, जब गौ सेवकों को सूचना मिली कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में गौवंश का चमड़ा लोड करके रायपुर की ओर भेजा जा रहा है। इस पर गौ सेवकों ने ट्रक का पीछा करना शुरू किया और उसे राजनांदगांव के पास पकड़ लिया।
Read Also- मानवता शर्मसार: नवजात को खेत में जिंदा दफनाने की कोशिश, ग्रामीणों ने बचाई जान
Latest CG Durg News : ट्रक का पीछा करते हुए गौ सेवक रात भर ट्रक के पीछे लगे रहे। जब ट्रक कुम्हारी टोल प्लाजा पर पहुंचा और रुका, तो गौ सेवकों ने अपनी गाड़ी से ट्रक को घेर लिया। ट्रक से तिरपाल हटाने पर अंदर गाय के चमड़े की बड़ी खेप लोड होने का खुलासा हुआ। यह देखकर गौ सेवकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ट्रक चालक की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद उसे कुम्हारी पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
Latest CG Durg News : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक में लोड चमड़े की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। इस मामले में कुम्हारी पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। कुम्हारी थाना प्रभारी जनकराम कुर्रे से जब इस मामले की जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि वह विभागीय कार्य से बाहर हैं। वहीं, जब छावनी सीएसपी हरीश पाटिल से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें मीडिया से इस घटना की जानकारी मिली और वह खुद मौके पर पहुंच रहे हैं।




