Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं

    जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 7, 2024 trending No Comments7 Mins Read
    खास मुलाकात और लाभकारी दिन, इस राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत

    Aaj ka Rashifal 7 July 2024 : आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज पूरा दिन पार कर कल सुबह 5 बजे तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज जगन्नाथपुरी रथोत्सव है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि:

    आज आपका दिन अच्छा जाने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। अपनी जरूरत का सामान रखना न भूलें। आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ के नजरिये से दिन उर्जा से भरा रहेगा। आज घर की जरूरी सामग्री लेने मार्किट जा सकते हैं। वहां किसी दोस्त से भेंट होगी। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोलभाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

    शुभ रंग- नीला

    शुभ अंक- 5

    Read Also : रेंजर को पीट-पीटकर किया अधमरा, अतिक्रमण कर रहे ग्रामीणों पर आरोप

    वृष राशि:

    आज आपका दिन सकारात्मक उर्जा से भरा रहेगा। आज मनपसंद वाहन लेने की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज जल्दबाजी के चक्कर में कोई काम गलत हो सकता है। ध्यान से काम करने की अवश्यकता है। आपकी जीवनशैली में पहले से अनुकूल परिवर्तन आयेगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स पुराना टारगेट पूरा करके नए टारगेट की जिम्मेदारी पा सकते हैं। आज आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकारी संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा।

    शुभ रंग- बैंगनी

    शुभ अंक- 4

    मिथुन राशि:

    आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज ऑयली खान पान से स्वास्थ के प्रति दुष्परिणाम हो सकते हैं। राजनीति में आज आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। आज बड़ों की बात ध्यान से सुनें बात को बीच में न काटे।इस राशि के लव मेट शाम को शौपिंग पर जायेंगे। दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर अनुकूलता रहेगी। ग्राहकों के प्रति अपने व्यव्हार को मधुर बनाना चाहिए। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे।

    शुभ रंग- भूरा

    शुभ अंक- 5

    कर्क राशि:

    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज सबके प्रति स्नेहपूर्वक रहे। आज समझदारी से बातों को समझेंगे। आज आपके लिए आय के नए मार्ग प्रदर्शित होंगे। विद्यार्थियों की आज लेखन कार्य में रूचि बढ़ेगी। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। हार्डवेयर के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। आज कुछ जानकार लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा।

    शुभ रंग- सिल्वर

    शुभ अंक- 3

    Read Also : सरकारी स्कूलों में अब हर साल ग्रीष्मकालीन शिविर होंगे आयोजित; विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय

    सिंह राशि:

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। व्यापार की शिथिलता से आपको राहत मिलेगी। आज आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ आज छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके स्वाभाव में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अगर आप वाहन लेना चाहते है तो दिन आपके लिए सुयोग रहेगा। आज आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे। आज आपका स्वास्थ उत्तम रहेगा।

    शुभ रंग- गुलाबी

    शुभ अंक- 1

    कन्या राशि:

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप पेंडिग वर्क को आज पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको मिलकर अच्छा लगेगा।आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बेवजह की चिंता दूर होगी और पेट संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, आप किसी नए स्थान पर घूमने का मन बनायेंगे। आपको कोई शुभ संदेश मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा। आज पारवारिक माहौल में सुख-शांति बनी रहेगी। आज अचानक आप लम्बी यात्रा पर निकल सकते हैं, आपको यात्रा का आनंद मिलेगा।अपने परिवार से आपका लगाव बढ़ेगा।

    शुभ रंग- हरा

    शुभ अंक- 7

    तुला राशि:

    आज का दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।

    शुभ रंग- केसरिया

    शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि:

    आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लायेगा। आपको स्वास्थ्य से लाभ मिलेगा। आपकी आँखों की समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर कों दिखाए जिससे आपको कुछ अच्छा फील होगा। पूरी मेहनत से काम को करेंगे जिससे उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का दिन आज व्यस्त रहेगा। आज आपको अधिक क्रोध से बचना होगा,नहीं तो आपको ही परेशानी होगी। दांपत्य जीवन में एक नया खुशी का पल आयेगा, आपको संतान का सुख मिलेगा। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचें, इस बात का ख्याल रखें और सबसे अच्छे से बात चीत करें।

    शुभ रंग- गुलाबी

    शुभ अंक- 6

    Read Also : युवा सितारों से सजी टीम इंडिया कंपकंपा गई,जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं बने 116 रन, 13 रनों से मिली बुरी हार

    धनु राशि:

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में रूचि लेने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा। स्वास्थ सम्बंधित समस्या से राहत का एहसास होगा। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। पारिवारिक सुख समृद्धि बढ़ेगा। स्वजनों से लगाव बना रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। घर बनवा रहे लोगों का काम प्रगति से आगे बढ़ेगा। नयी-नयी चीजों की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी।

    शुभ रंग- गोल्डन

    शुभ अंक- 7

    मकर राशि:

    आज आपका दिन एक सुनहरा पल लेकर आएगा। आपके व्यापार में इजाफा होगा,जिससे खुशी का माहौल रहेगा। आपके किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। बेकरी का बिजनेस करने वालों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी जिससे अधिक लाभ मिलेगा। आज आप शुभ काम की शुरुआत करेंगे। आपको रोगों से छुटकारा मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों कों अच्छे रिजल्ट के लिए अपनी मेहनत कों जारी रखने की जरूरत है, जिससे वह जल्दी ही सफल होंगे। आज आप अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं।

    शुभ रंग- लाल

    शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि:

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी काम के प्रति लगन और निष्ठा बढ़ेगी जिससे आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी। सुख शांति बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। रुकी हुई योजनाएं फिर से चालू हो जाएगी। कंपनी में अच्छा काम करने से बॉस द्वारा अच्छी रेटिंग मिल सकती है। आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। आप बुरी संगति से निकलने में सफल होंगे और अच्छी संगति वालों का साथ अपनाएंगे। साइंस रिसर्च से जुड़े लोग आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

    शुभ रंग- पीला

    शुभ अंक- 9

    Read Also : रथ यात्रा 2024 : पुरी के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू, ECoR ने सूची और समय किया जारी

    मीन राशि

    आज आपका दिन बहुत ही खुशियों से भरा होगा। आज आप नये वाहन की खरीदारी करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी नयी जगह पर आज घूमने जाएंगे जिस से नये जीवन का एक नया पाठ सीखेंगे। किसी मददगार की आज आप मदद करेंगे, जिस से आपको आशीर्वाद मिलेगा। घर वालों के साथ पार्टी का विचार बनायेंगे, जिससे ख़ुशी बढ़ेगी। किसी नए काम का नया अनुभव मिलेगा। किसी बड़े काम की शुरुआत आपके हाथों से होगी।

    शुभ रंग- लाल

    शुभ अंक- 5

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    7 July 2024 Aaj ka Rashifal 7 July 2024 aastha rashifal today rashifal
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.